विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोपाल में सीएम मोहन ने किया बरखेड़ा नाथू खेल परिसर का उद्घाटन, सुखविंदर के 'जय हो' पर झूम उठा स्टेडियम

Published: Sun, 22 Nov 2026 11:25 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में बरखेड़ा नाथू खेल परिसर का उद्घाटन किया, जहां सुखविंदर सिंह की प्रस्तुति ने समां बांधा। यह परिसर युवा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देगा और अंतरराष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी भी कर रहा है।

मंच पर गीतों की प्रस्तुति देते गायक सुखविंदर सिंह।

मंच पर गीतों की प्रस्तुति देते गायक सुखविंदर सिंह।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बरखेड़ा नाथू खेल परिसर का उद्घाटन किया।

  2. सुखविंदर सिंह ने 'जय हो' समेत अन्य गीतों की प्रस्तुति से समां बांधा।

  3. परिसर में महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बरखेड़ा नाथू खेल परिसर का उद्घाटन किया। समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया सहित प्रदेश के मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ जुटी और युवाओं में उत्साह नजर आया।

उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित गायक सुखविंदर सिंह की प्रस्तुति रही। मंच पर आते ही उन्होंने 'जय हो...' गीत से समां बांध दिया। इसके बाद 'छैंया-छैंया' और 'चक दे इंडिया' जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। उनके गानों पर पूरा स्टेडियम झूम उठा।

दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की पारंपरिक खेल विधाओं, लोक संस्कृति, हस्तशिल्प और स्थानीय खानपान की झलक भी देखने को मिली। कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

CM Mohan inaugirate NB 856959

मुख्यमंत्री बोले- युवा खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि यह खेल परिसर प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। यहां से प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार होंगे और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। केंद्रीय खेल मंत्री ने भी प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार की सराहना की।

यह भी पढ़ें- भोपाल में ऐशबाग के 599 जर्जर मकानों पर सोमवार से चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

इसी परिसर में मध्य प्रदेश महिला एशियाई हाकी चैंपियंस ट्राफी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छह देशों की टीमें भाग ले रही हैं। विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी से भोपाल में खेल गतिविधियों को लेकर उत्साह बढ़ा है। खेल परिसर के उद्घाटन से भोपाल को आधुनिक खेल सुविधाओं की सौगात मिली है। आने वाले समय में यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन का रास्ता भी खुलेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।