विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छिंदवाड़ा में जनसुनवाई के बीच मधुमक्खियों का हमला, कलेक्ट्रेट परिसर में मची अफरा-तफरी; जान बचाने भागे फरियादी

Published: Tue, 03 Nov 2026 04:20 PM (IST)

छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान मधुमक्खियों के अचानक हमले से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे फरियादी जान बचाने ...और पढ़ें

मघुमक्खियों के हमले से लोग अपना बचाव करते नजर आए।

मघुमक्खियों के हमले से लोग अपना बचाव करते नजर आए।

HighLights

  1. जनसुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट में मधुमक्खियों का हमला।

  2. हमले से परिसर में अफरा-तफरी, लोग जान बचाने भागे।

  3. सुरक्षा पर सवाल, मधुमक्खी का छत्ता हटाने की मांग।

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। अपनी समस्याओं और शिकायतों के निराकरण की उम्मीद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों को मंगलवार को अचानक मधुमक्खियों के हमले का सामना करना पड़ा। जनसुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के पास लगे छत्ते से बड़ी संख्या में मधुमक्खियां निकलकर लोगों पर टूट पड़ीं। अचानक हुए इस हमले से परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मधुमक्खियों का झुंड अचानक छत्ते से बाहर निकला और वहां मौजूद फरियादियों को निशाना बनाने लगा। हमले से बचने के लिए लोग सुरक्षित जगहों की ओर दौड़ते नजर आए। 

मुख्य द्वार के पास लगा छत्ता बना खतरे की वजह

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, अचानक हुए हमले ने कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कलेक्ट्रेट में हर मंगलवार जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में मुख्य द्वार के पास मधुमक्खियों का छत्ता मौजूद होना आम नागरिकों के लिए खतरा बन सकता है।

यह भी पढ़ें- एमपी हाई कोर्ट ने गूगल पर देखा बस का वजन, हादसे में घायल युवक को मिलेगा 3.17 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी की अपील खारिज

सुरक्षा इंतजाम की उठी जरूरत

घटना के बाद परिसर में लगे मधुमक्खियों के छत्ते को हटाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। लोगों का कहना है कि जनसुनवाई जैसे सार्वजनिक आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचते हैं, इसलिए प्रशासन को समय रहते सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना से किसी को नुकसान न पहुंचे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।