विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: छतरपुर में घर से लापता 2 मासूम बच्चों के शव उर्मिल नदी में मिले, डूबने से हुई मौत

By Jagran NewsEdited By: Shashank Mishra
Published: Sat, 24 Dec 2022 04:29 PM (IST)

स्वजन ने खोजबीन शुरू की तो नदी किनारे बच्चों के कपड़े और जूते मिले हैं। डैम के पास गड्ढे में दोनों के शव मिल गए हैं। शव मिलने के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

शुक्रवार को दोपहर से लापता थे दोनों बच्चे, छतरपुर के चंदला थाना पुलिस ने शुरू की पड़ताल
शुक्रवार को दोपहर से लापता थे दोनों बच्चे, छतरपुर के चंदला थाना पुलिस ने शुरू की पड़ताल

छतरपुर, जेएनएन। चंदला थाना क्षेत्र के पंचमनगर गांव में दो मासूम शुक्रवार को दोपहर से लापता थे। स्वजन ने दोनों को तलाश किया, लेकिन दोनों मासूम का कोई सुराग नहीं मिला। अब दोनों के शव उर्मिल नदी से मिले हैं। बताया गया है कि नहाने के दौरान बड़े गड्ढे में जाने से दोनों डूब गए। शव मिलने के बाद से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्डम के लिए भिजवाकर पड़ताल शुरू कर दी है।

नहाने के दौरान डूबने से हुइ दोनों की मौत

बता दें, प्राथमिक शाला पंचमनगर में कक्षा तीन के छात्र आठ वर्षीय अमित यादव और प्रियांशु साहू शुक्रवार को दोपहर में घर से लापता हो गए थे। बताया गया है कि दोपहर में अमित के चाचा पुन्ना यादव नदी किनारे मवेशी चरा रहे थे। उन्होंने दोनों को नदी के पास से घर जाने के लिए कह दिया था। डांट भी दिया था। उस दौरान तो दोनों मासूम नदी के पास से वापस चल दिए थे। पुन्ना यादव कुछ देर तक नदी किनारे मवेशी चराने के बाद वहां से चले जाते हैं। इसके बाद दोनों मासूम उर्मिल नदी पर बने स्टाप डैम पर नहाने पहुंचते हैं। डैम के पास बड़ा गड्ढा है। नहाने के दौरान इसी में डूबने से दोनों की मौत हुई है।

उधर जब अमित और प्रियांशु घर नहीं पहंचे तो दोनों की खोजबीन शुरू हुई। पुन्ना यादव ने बताया कि एक बार तो उन्होंने दोनों को नदी के पास से डांट कर भगा दिया था। स्वजन ने खोजबीन शुरू की तो नदी किनारे बच्चों के कपड़े और जूते मिले हैं। डैम के पास गड्ढे में दोनों के शव मिल गए हैं। शव मिलने के बाद से गांव में शोक का माहौल है। स्वजन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव काे पीएम के लिए भिजवाकर जांच शुरू की है।

ये भी पढ़ें: Fact Check Story : राहुल गांधी के सामने सुनिधि चौहान ने नहीं गाया अश्‍लील गाना, जानिए पूरा सच

आपकी याात्रा की प्लानिंग में मदद करेगा 'डिसीजन ट्री', घंटों पहले घने कोहरे का देगा अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।