विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्र में भाजपा विधायक शाक्य बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं; हम क्या बाहर से आए हैं?

Published: Sun, 15 Nov 2026 11:01 PM (IST)

गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने जनजातीय गौरव दिवस पर कहा कि देश में कोई आदिवासी नहीं है, बल्कि ...और पढ़ें

कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य।

कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य।

HighLights

  1. गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में दिया बयान।

  2. कहा- भौगोलिक आधार पर गिरिवासी, वनवासी, ग्रामवासी, नगरवासी होते हैं।

  3. उन्होंने समाज को बांटने की कोशिश और परिवारवाद पर साधा निशाना।

डिजिटल डेस्क, गुना। मध्य प्रदेश की गुना सीट से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने रविवार को बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में कहा कि देश में कोई आदिवासी नहीं है। उनके अनुसार, भौगोलिक परिवेश के आधार पर पहाड़ों में रहने वाले गिरिवासी, वनों में रहने वाले वनवासी, गांवों में रहने वाले ग्रामवासी और शहरों में रहने वाले नगरवासी हैं। उन्होंने सवाल किया कि यदि तुम आदिवासी हो तो फिर हम क्या हैं, क्या हम बाहर से आए हैं?

समाज को बांटने की कोशिश का लगाया आरोप

शाक्य ने दावा किया कि मूल समाज में आदिवासी, पुरवासी, जनजाति, अनुसूचित जाति, अगड़े और पिछड़े जैसे भेद नहीं थे। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें समाज को बांटकर लोगों को आपस में उलझाए रखना चाहती हैं।

परिवारवाद और जातिगत राजनीति पर भी निशाना

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ बड़े नेता मंचों से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का नाम लेते हैं, लेकिन किसी आदिवासी को मुख्यमंत्री नहीं बनाते। उनके मुताबिक, ऐसी राजनीति में नेता के बेटे या भाई को ही कुर्सी मिलती है। उन्होंने कहा कि सभी परिवारवाद और जातिगत राजनीति के इसी चक्रव्यूह में फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- भोपाल में मवेशियों के व्यापार की आड़ में घर के भीतर गोकशी, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर हमला; दो गिरफ्तार

विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं शाक्य

बता दें कि विधायक शाक्य अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अगस्त में उन्होंने बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा था कि रामायण, महाभारत सहित इतिहास के सभी युद्ध महिलाओं के कारण हुए, जिनमें केवल पुरुष मारे गए और एक भी महिला नहीं मरी। इसके पहले एक कार्यक्रम में उन्होंने देशभक्ति के गीत की पंक्ति का जिक्र करते हुए कहा था कि 'हम वतन के लिए जान क्यों दें, क्या हमारी जान इतनी सस्ती है?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।