विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘रामेश्वर भी एक शादी करेगा, अब्दुल्ला भी एक’, UCC पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान

Published: Sun, 29 Nov 2026 04:59 PM (IST)

खंडवा में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने समान नागरिक संहिता (UCC) पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में अब चार पत्नियों और 25 बच्चों का चलन खत्म होगा, कानून सभी के लिए समान होगा और दो शादी करने वालों को जेल जाना पड़ेगा।

खंडवा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा। (सौजन्य- इंटरनेट मीडिया)

खंडवा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा। (सौजन्य- इंटरनेट मीडिया)

HighLights

  1. भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने समान नागरिक संहिता पर बयान दिया।

  2. देश में अब सभी के लिए एक विवाह का कानून होगा।

  3. दो विवाह करने वालों को जेल जाने की चेतावनी दी।

डिजिटल डेस्क, खंडवा। समान नागरिक संहिता (UCC), विवाह व्यवस्था और परिवार में बच्चों की संख्या को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने खंडवा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान तीखा बयान दिया। भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से विधायक शर्मा ने कहा कि देश में चार पत्नियां और 25 बच्चों वाला चलन अब खत्म होने जा रहा है। कानून सभी के लिए समान होगा और दो शादी करने वालों को जेल जाना पड़ेगा।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विवाह व्यवस्था में एकरूपता की पैरवी की। अपने अंदाज में कहा कि अब रामेश्वर भी एक शादी करेगा और अब्दुल्ला भी एक ही शादी करेगा। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी मिल चुकी है और सरकार इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। 

बाबासाहब आंबेडकर का हवाला, सभी के लिए एक कानून की पैरवी

रामेश्वर शर्मा ने अपने बयान को संविधान और समानता के सिद्धांत से जोड़ते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश में हर नागरिक के लिए कानून एक जैसा होना चाहिए। विवाह हो या परिवार से जुड़े अन्य नियम, किसी के लिए अलग व्यवस्था नहीं होनी चाहिए।

विधायक ने कहा कि उनकी पार्टी समान कानून की अवधारणा के साथ मजबूती से खड़ी है। उनके मुताबिक, समाज में एकरूपता और समान नियम लागू होने से देश को एकजुट करने की दिशा में बड़ा बदलाव आएगा।

370 हटाने से राम मंदिर तक गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

अपने भाषण में भाजपा विधायक ने केंद्र सरकार के फैसलों और उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने, श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने, वंदे मातरम् और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को प्रमुखता से उठाया।

देश की सैन्य ताकत और नेतृत्व की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जवान सीमा पर दुश्मनों को जवाब देने के साथ जरूरत पड़ने पर उनके ठिकानों तक कार्रवाई करने का साहस रखते हैं। उन्होंने सेना के पराक्रम को मजबूत भारत की पहचान बताया।

यह भी पढ़ें- 'तुम हिंदू लड़कियों की...', राइड कैंसिल करने पर भड़के रैपिडो चालक ने युवती से की गाली-गलौज; भेजे अश्लील फोटो

हिंदू एकता का आह्वान, सांस्कृतिक सीमाओं का भी किया जिक्र

रामेश्वर शर्मा ने हिंदू समाज से संगठित और जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय की परिस्थितियों को समझना जरूरी है और समाज को अपनी ताकत पहचाननी चाहिए। भाषण के दौरान उन्होंने भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए गांधार तक ऐतिहासिक विस्तार की बात कही। साथ ही यह टिप्पणी भी की कि जो भूभाग कभी भारत से अलग हुआ था, वह भविष्य में फिर अपना हिस्सा बनेगा।

युवाओं से बोले- हुनर के दम पर बनाएं भविष्य

कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए विधायक ने प्रतिस्पर्धा के दौर में अपनी क्षमता बढ़ाने और समय का सदुपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को अपने कौशल और मेहनत के बल पर आगे बढ़ना होगा। केवल अवसरों का इंतजार करने के बजाय खुद को इतना सक्षम बनाएं कि अपने भविष्य के साथ समाज के विकास में भी योगदान दे सकें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।