'तुम हिंदू लड़कियों की...', राइड कैंसिल करने पर भड़के रैपिडो चालक ने युवती से की गाली-गलौज; भेजे अश्लील फोटो
भोपाल में रैपिडो राइड कैंसिल करने पर एक चालक ने महिला को गाली-गलौज, धार्मिक टिप्पणी और अश्लील तस्वीरें भेजीं। पुलिस ने हिंदू संगठन के विरोध के बाद आरोपी मोहम्मद मुस्तकीम को गिरफ्तार किया।

-प्रतीकात्मक चित्र।
HighLights
रैपिडो चालक ने महिला को गाली-गलौज और अश्लील तस्वीरें भेजीं।
रैपिडो राइड रद करने पर चालक ने धार्मिक टिप्पणी भी की।
हिंदू संगठन के विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया ।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रैपिडो राइड कैंसिल करने के विवाद में एक सिरफिरे चालक ने पहले अतिरिक्त किराया मांगने को लेकर अभद्रता की, फिर महिला के राइड कैंसिल करने पर उसके मोबाइल नंबर पर गाली-गलौज, धार्मिक टिप्पणी और अश्लील संदेश भेजने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं, उसने वाट्सएप पर अपने प्राइवेट पार्ट की तस्वीरें भी भेजीं। महिला ने तत्काल बागसेवनिया थाने पहुंचकर शिकायत की, लेकिन सात दिन तक सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार रात हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के थाने पहुंचकर विरोध करने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया।
ब्यूटी पार्लर में काम करती है पीड़िता
जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय महिला बागसेवनिया क्षेत्र में रहती है और ब्यूटी पार्लर में काम करती है। 20 नवंबर को उसने हबीबगंज क्षेत्र से घर जाने के लिए रैपिडो ऑटो बुक किया था। आरोपित चालक उसकी लोकेशन से आगे निकल गया। महिला ने जब उसे बताया तो चालक ने अतिरिक्त किराया देने की मांग की। महिला इसके लिए तैयार भी हो गई, लेकिन इसके बाद भी चालक ने अभद्रता शुरू कर दी। उसने महिला से कहा कि ''तुम हिंदू लड़कियों की यही फितरत है।'' विवाद बढ़ने पर महिला ने राइड कैंसिल करने को कहा और फोन काट दिया।
मोबाइल पर अभद्रता, भेजी गंदी तस्वीरें
राइड कैंसिल होते ही चालक ने ऐप की चैट से महिला का मोबाइल नंबर निकालकर उसे मैसेज भेजने शुरू कर दिए। पहले गाली-गलौज की, फिर धार्मिक टिप्पणी कर अपमानित किया। अगले दिन उसने वाट्सएप पर महिला को अपने प्राइवेट पार्ट की तस्वीरें भेज दीं। परेशान महिला पति के साथ दोबारा थाने पहुंची, लेकिन तब भी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। आरोपित ने सोमवार को माफी मांगते हुए दावा किया कि उसने नशे में यह हरकत की थी, लेकिन इसके बाद भी उसके अभद्र संदेश जारी रहे।
पहचान छिपाने नाम बदलकर किया रोहित मीना
महिला ने बताया कि राइड बुक करते समय चालक का नाम मुस्तकीम था। फोन पर बातचीत के दौरान भी यही नाम सामने आया, लेकिन बाद में उसने मोबाइल पर अपना नाम रोहित मीना कर लिया। कार्रवाई का डर होने पर नाम बदलकर पहचान छिपाने की कोशिश की। आरोपित करोंद क्षेत्र का निवासी मोहम्मद मुस्तकीन है।
यह भी पढ़ें- भोपाल-दिल्ली फ्लाइट में केंद्रीय मंत्री शिवराज को हुई परेशानी, आगे की सीट छोड़ पीछे बैठना पड़ा; स्टाफ ने की शिकायत
मोबाइल और चैट की जांच
बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि आरोपित मोहम्मद मुस्तकीन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसके मोबाइल और वाट्सएप चैट की जांच कर रही है, ताकि महिला को भेजे गए संदेशों और तस्वीरों के डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा सकें। आरोपित का अब तक कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।