भोपाल में शराब पीने से रोका तो युवक ने पानी की टंकी से कूदकर दी जान, भाई की मनुहार पर भी नहीं माना
भोपाल में एक युवक ने शराब पीने की आदत पर पारिवारिक विवाद के बाद पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।
HighLights
बैरसिया तहसील के गुनगा क्षेत्र में हुई घटना।
शराब पीने की आदत पर घरवालों ने फटकारा था।
भाई के समझाने के बावजूद ऊंची टंकी से कूद गया युवक।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में बैरसिया तहसील के गुनगा थाना क्षेत्र में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद अपनी जान दे दी। शराब पीने की आदत को लेकर घरवालों की रोक-टोक से नाराज 20 वर्षीय शंकर अहिरवार गांव की ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। परिजनों ने उसे नीचे उतारने की काफी कोशिश की। उसका भाई भी उसे समझाने के लिए टंकी पर पहुंचा, लेकिन इससे पहले कि कोई उसे रोक पाता, युवक ने छलांग लगा दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शराब पीने पर घरवालों ने लगाई थी फटकार
पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार शाम भोपाल जिले के गुनगा की है। थाना प्रभारी रिंकू जाटव ने बताया कि शंकर अहिरवार को शराब पीने की लत थी। इसको लेकर परिवार के सदस्यों ने उसे समझाया और फटकार लगाई थी। इससे नाराज होकर वह घर से निकल गया और गांव में स्थित सामुदायिक पानी की टंकी पर चढ़ गया।
भाई भी पहुंचा टंकी पर, लेकिन नहीं बचा सका
युवक को टंकी पर चढ़ा देखकर परिवार के लोग घबरा गए। उन्होंने उसे नीचे उतरने के लिए काफी समझाया। इस दौरान उसका भाई भी उसे रोकने और सुरक्षित नीचे लाने के लिए टंकी पर चढ़ गया। हालांकि, परिजनों की तमाम कोशिशों के बावजूद शंकर ने छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- ट्रेनों में रात को कब होती हैं सर्वाधिक चोरियां? भोपाल GRP के विश्लेषण में सामने आई चौंकाने वाली हकीकत
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामे की कार्रवाई के बाद युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।