विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोपाल में पत्रकारिता विश्वविद्यालय के परिसर में छात्रा से दुष्कर्म, महिला कर्मचारी का पति है आरोपी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published: Thu, 26 Nov 2026 02:39 PM (IST)

भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय परिसर में एक 22 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने विश्वविद्यालय कर्मचारी के पति 40 वर्षीय अमनदीप सिंह भामरा को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने शादी का झांसा दिया था।

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. माखनलाल विश्वविद्यालय परिसर में छात्रा से दुष्कर्म का मामला।

  2. विश्वविद्यालय कर्मचारी का पति अमनदीप सिंह भामरा गिरफ्तार।

  3. आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी में स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय परिसर में एक 22 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रातीबड़ पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 40 वर्षीय आरोपी अमनदीप सिंह भामरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शख्स विश्वविद्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी का पति है और परिसर स्थित आवास में ही रहता है।

आरोपी ने दिया था शादी का झांसा

रातीबड़ थाने के एसआई गौरव पांडेय ने बताया कि छात्रा का आरोपी के आवास पर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच परिचय हुआ और मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान होने के बाद फोन पर बातचीत शुरू हो गई। बातचीत के क्रम में आरोपी ने छात्रा को अपनी बातों में उलझा लिया और शादी का झांसा दिया।

तीन माह से कर रहा था शारीरिक शोषण

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने अगस्त 2026 में छात्रा के साथ पहली बार दुष्कर्म किया और इसके बाद भी लगातार संबंध बनाता रहा।ड़िता द्वारा जब भी शादी का दबाव बनाया जाता, तो आरोपित हर बार बात टाल जाता था। बीते कुछ दिनों से आरोपी ने छात्रा से फोन पर बातचीत भी बंद कर दी थी।

यह भी पढ़ें- भोपाल में 12वीं पास ठग का हाईप्रोफाइल खेल! कभी खुद को IAS तो कभी PMO का अफसर बताकर की करोड़ों की ठगी

इससे परेशान होकर पीड़िता ने बुधवार को रातीबड़ थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले देखते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआइआर दर्ज की और उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।