विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

83 बर्थ वाले इकोनॉमी कोच लगाने के बाद भी कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी, भोपाल से जाने वाली कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग

Published: Sun, 22 Nov 2026 05:49 AM (IST)

भारतीय रेलवे द्वारा थर्ड एसी इकोनॉमी (3ई) कोच में बर्थ बढ़ाने के बावजूद, भोपाल से यात्रा करने वाले यात्रियों को त्योहारों और शादी के सीजन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. इकोनॉमी कोच में 11 अतिरिक्त बर्थ, फिर भी वेटिंग।

  2. त्योहारों, शादियों में भोपाल से लंबी वेटिंग लिस्ट।

  3. रेलवे को नई ट्रेनें चलाने की सलाह, मांग आकलन।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने सामान्य थर्ड एसी कोच की जगह थर्ड एसी इकोनॉमी (3ई) कोच लगाने शुरू किए थे। इन कोच में सामान्य थर्ड एसी की तुलना में 11 अतिरिक्त बर्थ रहती हैं।यानी एक कोच में 72 की जगह 83 यात्री सफर कर सकते हैं। इसके बावजूद यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रही हैं।

त्योहार और शादी के सीजन में भोपाल से गोरखपुर, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग मिल रही है। कई ट्रेनों में टिकट बुकिंग के दौरान रिग्रेट यानी सीट उपलब्ध नहीं होने की स्थिति बन रही है। ऐसे में कोच की क्षमता बढ़ाने के रेलवे के प्रयास यात्रियों की बढ़ती मांग के सामने नाकाफी साबित हो रहे हैं।

सामान्य थर्ड एसी कोच में 72 बर्थ होती हैं, जबकि एसी-3 इकोनॉमी कोच में 83 बर्थ की व्यवस्था है। इस तरह एक कोच में करीब 15 प्रतिशत अधिक यात्रियों को जगह मिलती है। वहीं, इकोनॉमी कोच का किराया सामान्य थर्ड एसी की तुलना में करीब 8 प्रतिशत कम रखा गया है। रेलवे ने यह व्यवस्था कम किराये में अधिक यात्रियों को एसी सफर की सुविधा देने और ट्रेनों की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की थी।

भोपाल मंडल की इन ट्रेनों में लगाए अतरिक्त कोच

  • रानी कमलापति–रीवा एक्सप्रेस
  • शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस
  • भोपाल–सिंगरौली एक्सप्रेस
  • भोपाल–चोपन एक्सप्रेस
  • भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस
  • शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस
  • रेवांचल एक्सप्रेस
  • भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस
  • हावड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस

पांच प्रमुख रूट पर वेटिंग, कई ट्रेनों में रिग्रेट

21 नवंबर के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की स्थिति यात्रियों की परेशानी बयां कर रही है। गोरखपुर रूट की एक स्पेशल ट्रेन में स्लीपर की वेटिंग 222 तक पहुंच गई, जबकि एसी-3 में वेटिंग 39 रही। पुणे हमसफर में एसी-3 की वेटिंग 163 और स्लीपर की 49 दर्ज की गई।

बेंगलुरु रूट पर एसी-3 में 40 और स्लीपर में 46 वेटिंग रही। हैदराबाद रूट पर दोनों श्रेणियों में क्रमश 42 और 91 वेटिंग दर्ज की गई। वहीं, मुंबई रूट पर एसी-3 की वेटिंग 41 रही और स्लीपर में टिकट उपलब्ध नहीं होने के कारण रिग्रेट की स्थिति रही।

यह भी पढ़ें- राशन के लिए अब डिजिटल पहचान जरूरी, भोपाल में 14 लाख हितग्राहियों का होगा सत्यापन

अतिरिक्त कोच लगाने के आंकड़े

  • अवधि - अतिरिक्त कोच
  • 2023-24 - 872
  • 2024-25 (फरवरी 2025 तक) - 983
  • कुल -1,855


इकोनॉमी कोच से प्रति कोच बर्थ तो बढ़ी हैं, लेकिन यात्रियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। त्योहार और शादी के सीजन में दबाव अधिक रहता है। ऐसे में रेलवे को अतिरिक्त कोच लगाने के साथ यात्री संख्या और रूट की मांग का आकलन कर नई और स्पेशल ट्रेनें भी चलानी चाहिए, ताकि यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सके।- मुकेश अवस्थी, सदस्य जोनल रेल उपयोगकर्ता व सलाहकार समिति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।