विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोपाल में रेस्टोरेंट संचालक की सरेराह चाकू घोंपकर हत्या, हिंदू संगठनों ने थाना घेरा, इलाके में पसरा तनाव

Published: Mon, 30 Mar 2026 02:51 PM (GMT+05:30)

अशोका गार्डन में एक रेस्टोरेंट संचालक विजय मेवाड़ा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने कर्मचारी को छोड़ने ...और पढ़ें

थाने के बाहर धरने पर बैठे हिंदू संगठन कार्यकर्ता।

थाने के बाहर धरने पर बैठे हिंदू संगठन कार्यकर्ता।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में स्थित प्रगति नगर में रविवार को आधी रात बेखौफ बदमाशों ने रेस्टोरेंट संचालक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वह बाइक से अपने कर्मचारी को छोड़ने जा रहा था, तभी सड़क पर बैठे बदमाशों ने रोक लिया और विवाद करने लगे। बाद में हत्या कर भाग गए। सुबह घटना की जानकारी लगने पर हिंदू संगठनों ने शव रखकर थाने का घेराव कर दिया। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद क्षेत्र के बाजार एहतियातन बंद करा दिए गए।

AG thana police F 21564

कर्मचारी को छोड़ने जा रहा था

पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय विजय मेवाड़ा मूलत: सीहोर जिले के आष्टा का रहने वाला था। वह अशोका गार्डन के सुभाष नगर सी-सेक्टर में परिवार के साथ रहता था और छोटे भाई के साथ भोपाल में दो रेस्टोरेंट संचालित करता था। उसके कोलार स्थित रेस्टोरेंट में प्रगति नगर निवासी कृष्णा नामक काम करता था। रात 1:20 बजे के करीब कृष्णा को छोड़ने ही वह प्रगति नगर जा रहा था।

मामूली विवाद के बाद हमला

रास्ते में कृष्णा के परिचित बदमाश इमरान ने उसे आवाज देकर रोका और विजय से कहा कि कृष्णा को उतार दें, लेकिन विजय ने मना कर दिया। जिसके बाद दोनों में विवाद हुआ। इस बीच इमरान के दोस्त फरमान और आसिफ बम भी कूद पड़े। झूमाझटकी के बीच आसिफ ने चाकू से हमला कर दिया। विजय लड़खड़ाकर गिरने लगा, इमरान फर्शी उठाकर उसके सिर पर मारने वाला था कि उसकी भाभी ने खींच लिया। विजय के दोस्त उसे वेदांता अस्पताल ले गए, जहां से हमीदिया रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया।

protest outside AG thana 21596

आदतन अपराधी हैं आरोपित

अशोकागार्डन पुलिस ने इमरान और फरमान को गिरफ्तार कर लिया है, दोनों आदतन अपराधी हैं। आसिफ की तलाश जारी है, उसके खिलाफ टीटीनगर, जहांगीराबाद व अशोका गार्डन समेत अन्य थानों में दो दर्जन से ज्यादा गंभीर आपराधिक केस दर्ज हैं। वारंट भी जारी किए गए, लेकिन पुलिस तामील नहीं करा पाई।

यह भी पढ़ें- नौकरी का झांसा देकर नाबालिग को भोपाल बुलाया, युवतियों ने शराब पिलाई, दो दोस्तों से कराया सामूहिक दुष्कर्म

गुस्से में सड़क पर उतरे लोग

इस घटना के बाद अशोका गार्डन समेत आसपास के क्षेत्रों में तनाव फैल गया। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी और मां भवानी हिंदू संगठन के भानू हिंदू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व मृतक के स्वजनों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आसिफ को गिरफ्तार कर सभी आरोपितों को फांसी और उनके घरों पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग कर रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया, बाजार बंद कराते हुए पुलिस पहरा बढ़ा दिया है।

दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपित आसिफ उर्फ बम की तलाश जारी है।
- उमेश तिवारी, एसीपी, भोपाल