विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोपाल में 'किन्नर जिहाद' पर घमासान... किन्नरों ने डेरा प्रमुख पर लगाया जबरन मतांतरण का आरोप, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Published: Tue, 10 Feb 2026 08:57 PM (IST)

भोपाल में किन्नरों के एक समूह ने मंगलवारा किन्नर डेरे की प्रमुख सुरैया नायक पर जबरन मतांतरण और धमकी देने ...और पढ़ें

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते किन्नर।

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते किन्नर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। किन्नरों के एक समूह ने राजधानी भोपाल में किन्नर जिहाद का मामला उठाया। मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे इस समूह ने आरोप लगाया कि मंगलवारा किन्नर डेरे की प्रमुख सुरैया नायक उन पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रही हैं। इधर, सुरैया किन्नर ने भी मीडिया से चर्चा करते हुए सभी आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने इसे विरोधी किन्नरों द्वारा गद्दी हड़पने का षड्यंत्र करार दिया है।

किन्नरों ने एडीएम प्रकाश नायक को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि सुरैया ने मंगलवारा में डेरा की गद्दी पर कब्जा जमा रखा है और कई सालों से अपने हिंदू किन्नर शिष्यों का मतांतरण करवा रही है। विरोध करने पर मारपीट की जाती है। उन्हें गोमांस खाने के लिए मजबूर किया जाता है।

BPL kinnar protest 21549

हिंदू किन्नरों को लगातार धमकी दी जा रही हैं, जिस वजह से वे बधाइयां लेने नहीं जा पाते। किन्नरों का कहना है कि सुरैया किन्नर उन्हें पांच साल पहले निशातपुरा इलाके में हुई बरखा किन्नर की हत्या का डर दिखाती है।

यह भी पढ़ें- आधार अपडेट की अनदेखी पड़ी भारी, भोपाल में 57 हजार बच्चों के Biometric अटके, छात्रवृत्ति समेत जरूरी सुविधाओं पर संकट

किन्नरों की ये मांगें

  • किन्नर डेरों में जन्म के आधार पर हिंदू-मुस्लिम किन्नरों की गणना की जाए।
  • गुरुओं के मृत्यु के बाद रस्म के रूप में "रोटी' करते हैं, जो इस्लामिक परंपरा है इस पर रोक लगे।
  • सनातन धर्म को मानने वाले किन्नर ही हिंदुओं से बधाई लें ।
  • सभी किन्नरों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए।
  • गुंडागर्दी पर रोक लगे और आपराधिक रिकार्ड की जांच की जाए।
  • किन्नरों को भी कराधान के कानूनी दायरे में लाया जाए।
  • डेरे का नायक हिंदू हो, क्योंकि हिंदुओं से ही डेरे चलते हैं।
  • डेरों की जांच कर बांग्लादेशी किन्नरों को वापस भेजा जाए।

हम सभी धर्मों को समान रूप से मानते हैं, सभी जातों से बधाई लेते हैं। यह पीढ़ी दर पीढ़ी चला आ रहा है। हम पर लगाए गए सभी आरोप मिथ्या हैं। मंडीदीप की किन्नर द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मेरी गद्दी हड़पने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।
- किन्नर सुरैया नायक, प्रमुख, मंगलवारा