विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आधार अपडेट की अनदेखी पड़ी भारी, भोपाल में 57 हजार बच्चों के Biometric अटके, छात्रवृत्ति समेत जरूरी सुविधाओं पर संकट

Published: Tue, 10 Feb 2026 05:07 PM (IST)

भोपाल में 57 हजार बच्चों और किशोरों ने 5 और 15 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद भी आधार ...और पढ़ें

आधार कार्ड (प्रतीकात्मक चित्र)

आधार कार्ड (प्रतीकात्मक चित्र)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। शहर में आधार बायोमैट्रिक अपडेट को लेकर हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, करीब 57 हजार बच्चे और किशोर ऐसे हैं जिन्होंने 5 और 15 वर्ष की आयु पूरी करने के बावजूद अब तक अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट नहीं कराया। जैसे ही स्कूल एडमिशन, छात्रवृत्ति और विभिन्न सरकारी योजनाओं में आधार अनिवार्य हुआ, वैसे ही अभिभावकों की भीड़ आधार केंद्रों की ओर उमड़ पड़ी।

SMS अलर्ट को किया नजरअंदाज

यूआईडीएआई (UIDAI) पिछले तीन सालों से लगातार SMS के जरिए लोगों को अपडेट की याद दिलाता रहा, लेकिन मोबाइल नंबर बदलने और जागरूकता की कमी के चलते ये अलर्ट बेअसर साबित हुए। नतीजा यह हुआ कि अब आधार केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, अपॉइंटमेंट स्लॉट मिलना मुश्किल हो गया है और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है।

यह भी पढ़ें- MP में तलाकशुदा बेटियों को बड़ी राहत : माता-पिता की पेंशन की हकदार होंगी, मोहन कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला

इसलिए जरूरी है बायोमैट्रिक अपडेट

नियमों के तहत आधार में दो बार बायोमैट्रिक अपडेट अनिवार्य है- पहला 5 साल की उम्र में और दूसरा 15 साल की उम्र में। शुरुआती उम्र में आधार केवल फोटो और सामान्य जानकारी पर आधारित होता है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ फिंगरप्रिंट और आईरिस पैटर्न में बदलाव आता है, जिसे अपडेट करना जरूरी हो जाता है।

इन सेवाओं पर लग सकता है ब्रेक

समय रहते अपडेट न कराने पर ई-केवाईसी फेल हो सकती है। इसका सीधा असर छात्रवृत्ति, बैंकिंग सेवाओं, बोर्ड परीक्षा पंजीयन, पैन-आधार लिंकिंग और सिम वेरिफिकेशन जैसी अहम सुविधाओं पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि परेशानी से बचने के लिए लोग जल्द से जल्द बायोमैट्रिक अपडेट कराएं, वरना आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।