विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोपाल के कीलन देव टावर्स की 10वीं मंजिल पर भड़की आग, पेंटहाउस का सामान जलकर राख; धुएं से मची अफरा-तफरी

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:30 PM (IST)

भोपाल के कीलन देव टावर्स की दसवीं मंजिल पर शुक्रवार रात आग लग गई, जिससे पेंटहाउस का सामान जलकर राख हो गया और पूरे टावर में अफरा-तफरी मच गई। दमकलकर्मियों ने हाइड्रोलिक सिस्टम की मदद से आग पर काबू पाया, हालांकि आग लगने का कारण अभी शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

कीलन देव टावर्स की ऊपरी मंजिल पर लगी आग।

कीलन देव टावर्स की ऊपरी मंजिल पर लगी आग।

HighLights

  1. सी ब्लॉक के पेंटहाउस में रात को भड़की आग।

  2. बिल्डिंग के फ्लैटों में भरा धुआं; सामान जलकर राख।

  3. दमकलकर्मियों को आग बुझाने में करनी पड़ी मशक्कत।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बोर्ड ऑफिस के पास स्थित कीलन देव टावर्स में शुक्रवार रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। रात करीब 9:30 बजे टावर की दसवीं मंजिल पर आग की लपटें उठती देख रहवासी घबरा गए। कुछ ही देर में पूरी इमारत में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग से निकला धुआं आसपास के फ्लैटों में भरने लगा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टावर में लगी आग का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ।

आग की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से नगर निगम के फायर कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद यातायात पार्क सहित अन्य फायर स्टेशनों से दमकल वाहन मौके के लिए रवाना किए गए। हालांकि, रहवासियों के बीच दमकल के देर से पहुंचने को लेकर चर्चा रही। आग की वजह से पेंटहाउस में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।

सी ब्लॉक के पेंटहाउस में लगी आग

जानकारी के अनुसार, कीलन देव टावर्स के सी ब्लॉक में कुल 52 फ्लैट हैं। इसी इमारत की दसवीं मंजिल पर मेडिकल काउंसिल का गेस्ट हाउस भी है। वहीं, हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन इसी फ्लोर पर स्थित दूसरे पेंटहाउस में रहते हैं।

मची अफरा-तफरी, नीचे लोग बनाते रहे वीडियो

आग लगने के बाद टावर के नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग नीचे खड़े होकर आग की लपटों और धुएं का वीडियो बनाते नजर आए। इमारत के फ्लैटों में धुआं भरने के कारण दमकलकर्मियों को भी आग बुझाने के दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें- MP पुलिस ने फर्जी सिम नेटवर्क पर किया बड़ा प्रहार... 504 संदिग्ध POS पर शिकंजा; 100 केस दर्ज, 80 गिरफ्तार

हाइड्रोलिक सिस्टम की मदद से आग पर पाया काबू

नगर निगम के फायर ऑफिसर सौरभ कुमार पटेल ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल वाहनों को मौके पर रवाना कर दिया गया था। टावर में हाइड्रोलिक सिस्टम लगा होने के कारण आग पर काबू पाने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। दमकलकर्मियों ने पानी की मदद से आग को पूरी तरह बुझा दिया। आप कैसे लगी, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। शॉर्ट सर्किट का अंदाजा लगाया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।