विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोपाल ISBT पर फिर पकड़ी गई ड्रग्स की खेप, दिल्ली से आए दो तस्कर गिरफ्तार; एक माह में DRI की तीसरी कार्रवाई

Published: Sun, 01 Nov 2026 11:14 PM (IST)

भोपाल के आईएसबीटी पर डीआरआई ने दिल्ली से आए दो यात्रियों से 4.321 किलोग्राम मेथामफेटामाइन जब्त की है। यह एक ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. भोपाल ISBT पर 4.321 किलो मेथामफेटामाइन जब्त।

  2. दिल्ली से आए दो यात्री एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार।

  3. एक माह में DRI की तीसरी बड़ी ड्रग्स कार्रवाई।

राज्य ब्यूरो, भोपाल। भोपाल के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर एक माह में तीसरी बार ड्रग जब्त की गई है। रविवार सुबह डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने दिल्ली से बस में आए दो यात्रियों के पास से 4.321 किलोग्राम मेथामफेटामाइन जब्त की। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

एक बैग में आठ पैकेट, दूसरे यात्री ने कपड़ों में छिपाई खेप

डीआरआई को सूचना मिली थी कि दिल्ली से दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर बस से भोपाल पहुंचेंगे। टीम ने बस आते ही दोनों को पकड़ लिया। एक यात्री के बैग से आठ प्लास्टिक पैकेट मिले, जिनमें 4071 ग्राम सफेद क्रिस्टल जैसा पदार्थ था।

दूसरे यात्री ने 250 ग्राम के दो पैकेट काले पाउच में रखकर पैंट में छिपा रखे थे। फील्ड टेस्ट किट से जांच में सभी पैकेट में एम्फेटामाइन की पुष्टि हुई। नशे की खेप किसके लिए लाई गई थी और कहां पहुंचाना था, इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में वेतन कटौती से भड़के सेल्समैन ने चुराई 23 लाख की लग्जरी कार, पत्नी के पास मिली; GPS से खुला राज

सामान्य यात्रियों की तरह सफर कर रहे तस्कर

अधिकारियों के अनुसार, तस्कर बड़े बैग में छोटे पैकेट कपड़ों के भीतर छिपाकर सामान्य यात्री की तरह सफर करते हैं। वे लंबी दूरी की बसों और यात्रियों की आवाजाही का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। इससे पहले 14 अक्टूबर को महिला यात्री के पर्स से 2.604 किलो एम्फेटामाइन और 20 अक्टूबर को युवक के दो ट्राली बैग से 9.139 किलो मेथामफेटामाइन जब्त की गई थी। दूसरी खेप सलवार-सूट के पैकेटों के बीच छिपाई गई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।