विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोपाल में CGST सुपरिटेंडेंट को 200000 रुपये रिश्वत लेते CBI ने दबोचा, घरों की तलाशी में मिले 72.50 लाख रुपये

Published: Sun, 11 Oct 2026 10:46 PM (GMT+05:30)

सीबीआई ने भोपाल में सीजीएसटी के सुपरिटेंडेंट राजेश कुमार गुप्ता को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. CBI ने CGST सुपरिटेंडेंट राजेश गुप्ता को रिश्वत लेते पकड़ा।

  2. कबाड़ कारोबारी से हर महीने 2 लाख रुपये की मांग।

  3. घरों से 72.50 लाख नकद, संपत्ति दस्तावेज बरामद।

राज्य ब्यूरो, भोपाल। सीबीआई ने शनिवार को भोपाल में सीजीएसटी और सेंट्रल एक्साइज कमिश्नरेट की प्रिवेंटिव ब्रांच (मुख्यालय) के सुपरिटेंडेंट राजेश कुमार गुप्ता को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। उन पर भोपाल के कबाड़ कारोबारी से हर महीने दो लाख रुपये मांगने का आरोप है।

कबाड़ कारोबारी मुबीन खान की शिकायत पर शनिवार को एफआईआर दर्ज करने के बाद एजेंसी ने जाल बिछाया और राजेश कुमार को नर्मदापुरम रोड पर डी-मार्ट के पास पकड़ लिया। भोपाल और कानपुर स्थित उनके घरों की तलाशी में 72.50 लाख रुपये नकद और अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले।

वाहन रोकने के बाद गोदाम पर छापे का आरोप

जानकारी के मुताबिक मंडीदीप निवासी कबाड़ कारोबारी मुबीन खान ने शिकायत में बताया कि इंदौर, गुना और इटारसी से वाहनों के जरिये कबाड़ भोपाल लाया जाता है। 15 सितंबर 2026 को इंदौर से भोपाल आ रहे उनके एक वाहन को राजेश कुमार ने ई-वे बिल नहीं होने के कारण रोक लिया और उसी रात मंडीदीप स्थित उनके गोदाम पर छापा मारा गया।

यह भी पढ़ें- ‘लाड़ली बहनों’ को पैसा, रसोइया बहनों को 4 माह से मानदेय नहीं! शिवराज के बंगले पर महिलाओं ने दिया धरना, प्रदेशव्यापी चक्काजाम की चेतावनी

कॉफी हाउस में मुलाकात, हर महीने 2 लाख की मांग

आरोप है कि कारोबार बर्बाद करने की धमकी देकर अधिकारी ने उनसे 11 लाख रुपये लिए थे। शिकायत के मुताबिक, सितंबर के अंतिम सप्ताह में राजेश ने कारोबारी को जहांगीराबाद के कॉफी हाउस में मिलने बुलाया। आरोप है कि वहां उसने कबाड़ से लदे वाहन न रोकने और कारोबार में बाधा न डालने के बदले हर महीने की 10 तारीख को दो लाख रुपये देने की मांग की।

नौ अक्टूबर को अधिकारी ने वाट्सएप कॉल कर अगले दिन नर्मदापुरम रोड पर शनि मंदिर के पास मिलने को कहा। कारोबारी डी-मार्ट के पास उनसे मिला, जहां रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।