विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैतूल में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को उम्रकैद, बेटी अदालत में मुकर गई; DNA रिपोर्ट बनी अहम सबूत

Published: Sun, 01 Nov 2026 10:24 PM (IST)

बैतूल जिला न्यायालय ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति सुखराम सेलुकर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. पति को पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या का दोषी पाया।

  2. बेटी अदालत में अपने बयान से मुकर गई थी।

  3. डीएनए रिपोर्ट ने हत्या साबित करने में मदद की।

डिजिटल डेस्क, बैतूल। कुल्हाड़ी से वार करके पत्नी की हत्या करने के दोषी पति को बैतूल जिला न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामले में मृतका की 13 वर्षीय बेटी घटना की अहम गवाह थी। उसने पुलिस को दिए बयान में तो पिता को मां की हत्या करते देखने की बात कही थी, लेकिन अदालत में सुनवाई के दौरान वह अपने बयान से मुकर गई, लेकिन आरोपित को राहत फिर भी नहीं मिली।

घटनास्थल पर मिले खून और आरोपित के कपड़ों पर लगे धब्बों की डीएनए जांच रिपोर्ट ने उसके द्वारा हत्या किए जाने को साबित करने में अहम भूमिका निभाई। इन वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर जिला न्यायाधीश दिनेश चंद्र थपलियाल के न्यायालय ने सजा का निर्णय दिया।

घर में मिला था महिला का रक्तरंजित शव

लोक अभियोजक नितिन मिश्रा ने बताया कि तीन अगस्त 2025 को चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम चिखली के पटवारीढाना में 45 वर्षीय सुम्मी का खून से लथपथ शव घर के अंदर मिला था। महिला के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

खाना बनाने की बात पर हुआ था विवाद

घटना के समय दंपती की 13 वर्षीय बेटी घर में मौजूद थी। उसने पुलिस को बयान दिया कि माता-पिता के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाली रात भी खाना बनाने की बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। इसी विवाद में सुखराम सेलुकर ने कुल्हाड़ी से हमला करके पत्नी की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें- भोपाल में वेतन कटौती से भड़के सेल्समैन ने चुराई 23 लाख की लग्जरी कार, पत्नी के पास मिली; GPS से खुला राज

अदालत में पलटी बेटी, फिर भी नहीं बच पाया आरोपित

हालांकि, अदालत में बेटी ने घटना को अपनी आंखों से देखने की बात से इन्कार कर दिया। मृतका की बहन ने भी अदालत में कहा कि वह घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं थी और उसे इसकी जानकारी भांजी से मिली थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।