Move to Jagran APP

Barwani News: बड़वानी में ऑटो रिक्शा चालक ने लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में बड़वानी जिले के सेंधवा शहर में एक 11 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इस मामले में 35 वर्षीय आरोपी एक ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार रात को हुई। वहीं सबूतों और जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Wed, 22 May 2024 07:57 PM (IST)
Barwani News: बड़वानी में ऑटो रिक्शा चालक ने लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बड़वानी में ऑटो रिक्शा चालक ने लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्म।

पीटीआई, बड़वानी। मध्य प्रदेश में बड़वानी जिले के सेंधवा शहर में एक 11 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इस मामले में 35 वर्षीय आरोपी एक ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार रात को हुई।

लोगों ने किया प्रदर्शन

वहीं, दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत ने कहा कि पीड़िता अपनी मां के साथ शहर के एक होटल में गई थी, जहां वह काम करती है। अपना काम पूरा करने के बाद जब महिला बाहर निकली तो उसकी बेटी नहीं मिली, जिसके बाद उसने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से लेते हुए तलाशी अभियान चलाया और बाद में लड़की को एक स्थानीय किले के परिसर में पाया। पुलिस ने आगे कहा कि लड़की की मेडिकल जांच कराई गई, इस दौरान पाया गया कि बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ है। उन्होंने बताया कि लड़की द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूतों और जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ेंः 

Forbes 30 Under 30: बहनों का नवाचार नारी शक्ति और किसानों के लिए बना आय अर्जन का आधार, फोर्ब्स 30 अंडर 30 में मिला स्थान