विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AI से बनाई चीते की तस्वीर, करनावद की बताकर कर दी वायरल; देवास में स्कूली बच्चों की शरारत से वन विभाग चकरघिन्नी

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:49 PM (IST)

देवास जिले के करनावद में AI से बनी चीते की फर्जी तस्वीर वायरल हुई, जिसे स्थानीय बताकर फैलाया गया। वन विभाग की जांच में कोई चीता नहीं मिला। स्कूली बच्चों को ऐसी अफवाहें न फैलाने की समझाइश दी गई।

चीते की यह फर्जी फोटो हुई बहुप्रसारित। (सौजन्य- इंटरनेट मीडिया)

चीते की यह फर्जी फोटो हुई बहुप्रसारित। (सौजन्य- इंटरनेट मीडिया)

HighLights

  1. AI से बनी चीते की तस्वीर करनावद में वायरल हुई।

  2. वन विभाग की टीम ने जांच की, कोई चीता नहीं मिला।

  3. स्कूली बच्चों ने शरारत में फैलाई थी यह अफवाह।

डिजिटल डेस्क, देवास। जिले के जंगल में कहीं पर भी चीते की मौजूदगी नहीं है लेकिन एआई से बने फोटो को करनावद क्षेत्र का बताकर रविवार को इंटरनेट मीडिया में किसी ने बहुप्रसारित कर दिया। इसके बाद यह फोटो व जानकारी तेजी से एक से दूसरे ग्रुप में फैलती गई। सूचना मिली तो वन विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची।

बच्चों को दी समझाइश

संबंधित लोकेशन का भी निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ प्रमाण किसी भी जंगली जानवर के नहीं मिले।इसके बाद टीम ने फोटो बहुप्रसारित करने वाले के बारे में पता लगाने के प्रयास शुरू किए तो कुछ स्कूली बच्चों के इसमें शामिल होने का पता चला। इसके बाद इनको समझाइश दी गई कि किसी भी प्रकार की फर्जी जानकारी को प्रसारित न करें।

फोटो से फैली अफवाह

जानकारी के अनुसार रविवार को करनावद के शिवनगर क्षेत्र में चीते की मूवमेंट का फोटो बहुप्रसारित हुआ जिसे शनिवार रात का होना बताया गया। रविवार सुबह नरेंद्र गोस्वामी डिप्टी रेंजर हाटपीपल्या पश्चिम, बीट गार्ड अमन मिश्रा, वनपाल हिम्मतसिंह चौहान, वनरक्षक राहुल धाकड़ की टीम करनावद पहुंची।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में चीते की खाल मिलने से कूनो पर उठे सवाल, क्या MP से हुई तस्करी? वन विभाग ने किया इन्कार

एक घंटा मौके पर रही वन विभाग की टीम

टीम करीब एक घंटे तक वहां रुकी और पूरी घटना को लोगों के सामने स्पष्ट किया कि जिले में चीते की मौजूदगी नहीं है। इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें, और यदि ऐसा कुछ होता है तो टीम को तत्काल सूचना दें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।