विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैतूल में टॉयलेट सीट में बैठा था 5 फीट का कोबरा, देखते ही परिवार के उड़े होश; सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू

Published: Mon, 05 Oct 2026 05:30 PM (IST)

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक घर के शौचालय में पांच फीट लंबा जहरीला कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया। ...और पढ़ें

टॉयलेट सीट पर कोबरा, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू।

टॉयलेट सीट पर कोबरा, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू।

HighLights

  1. व्यवसायी केके मालवीय के घर में टॉयलेट के भीतर घुसा था कोबरा।

  2. सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

  3. परिवार सुरक्षित रहा, सांप को ले जाकर जंगल में छोड़ा गया।

डिजिटल डेस्क, बैतूल। रात में टॉयलेट जाने से पहले जरा सावधान हो जाइए। मध्य प्रदेश के बैतूल में एक घर के शौचालय में करीब पांच फीट लंबा जहरीला कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार देर रात हुई इस घटना में गनीमत रही कि परिवार के सदस्यों ने समय रहते सांप को देख लिया और किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। कोबरा के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

टॉयलेट में कोबरा देख घबराया परिवार

जानकारी के अनुसार, बैतूल के सोनाघाटी इलाके में रहने वाले व्यवसायी केके मालवीय के घर के टॉयलेट में अचानक कोबरा दिखाई दिया। सांप को देखते ही परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत शौचालय से बाहर निकलकर सुरक्षित दूरी पर चले गए। घर में जहरीला सांप मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।

सर्पमित्र ने सावधानी से किया रेस्क्यू

परिवार ने तत्काल सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे विशाल ने सबसे पहले परिवार के सदस्यों को सांप से दूर रहने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद करीब पांच फीट लंबे कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया गया।

सांप के रेस्क्यू होने के बाद परिवार ने राहत महसूस की। घटना के दौरान किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। रेस्क्यू के बाद कोबरा को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

यह भी पढ़ें- भोपाल रिटायर्ड IAS हत्याकांड: फरार केयरटेकर पर 50 हजार रुपये का इनाम, 5 राज्यों में 15 टीमें तलाश में जुटीं

रात में इन जगहों पर बरतें सावधानी

सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने लोगों से अपील की कि घर में सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें। रात के समय टॉयलेट का इस्तेमाल करने से पहले रोशनी कर आसपास देख लें। इसके अलावा जूते-चप्पल पहनने से पहले जांच करें और लकड़ी के ढेर, सामान रखने की जगहों तथा घर के अंधेरे कोनों में भी सावधानी बरतें।

सांप दिखने पर खुद रेस्क्यू करने का जोखिम न लें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और प्रशिक्षित सर्पमित्र या वन विभाग से मदद लें।