Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मध्यप्रदेश के हॉस्टल में बीमार पड़ीं 40 से ज्यादा लड़कियां, अस्पताल में किया भर्ती, 10 की हालत गंभीर

    मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के एक हॉस्टल से दुखभरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है हॉस्टल में रहने वाली 40 से ज्यादा लड़कियां अचानक बीमार पड़ गई हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने इस घटना को लेकर जानकारी दी है उन्होंने कहा शनिवार को लगभग 44 लड़कियों ने उल्टी दस्त और बुखार की शिकायत की। इसके बाद इन्हें अस्पताल ले जाया गया।

    By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Sun, 21 Jul 2024 10:54 AM (IST)
    Hero Image
    मध्य प्रदेश के हॉस्टल में लड़कियों की बीमारी से हाहाकार (फाइल फोटो)

    पीटीआई, बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक सरकारी छात्रावास में रहने वाली 40 से अधिक लड़कियां बीमार हो गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, इनमें से 10 की हालत गंभीर होने की वजह से इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला स्वास्थ्य अधिकारी देवयानी अहरवाल ने बताया कि यह घटना शनिवार को निवाली के कस्तूरबा कन्या आश्रम में हुई। उन्होंने बताया, लगभग 44 लड़कियों ने उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत की। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां 10 को भर्ती कराया गया और बाकी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। 10 में से पांच लड़कियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

    मेडिकल रिपोर्ट का किया जा रहा इंतजार

    जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने आगे कहा, हम मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं यह पता लगाने के लिए कि वे बीमार क्यों पड़े। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि विश्लेषण के लिए छात्रावास से पानी और भोजन के नमूने एकत्र किए गए हैं।

    9 छात्राओं को चूहे ने काटा

    इससे पहले तेलंगाना के मेडक जिले में लड़कियों के लिए एक सरकारी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में नौ छात्राओं को चूहों ने काट लिया था। एक अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, छात्राओं को रात को चूहों ने काट लिया, जब वे छात्रावास के एक कमरे में सो रही थीं।

    अधिकारी के मुताबिक, उनका रामायमपेट मंडल के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया और छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि वे चूहों के आतंक को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: तेलंगाना में गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में सो रही थीं लड़कियां, तभी हुआ कुछ ऐसा....

    यह भी पढ़ें: मगध विश्वविद्यालय के हॉस्‍टल में रहने वाले छात्र-छात्राएं अचानक हो रहे बीमार, 17 छात्राओं सहित कई बीमार