यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तेलंगाना में गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में सो रही थीं लड़कियां, तभी हुआ कुछ ऐसा....
मेडक जिले में लड़कियों के लिए एक सरकारी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में नौ छात्राओं को चूहों ने काट लिया। ...और पढ़ें

HighLights
- सो रही छात्राओं को चूहे ने काटा
- नौ छात्राओं को चूहों ने किया जख्मी
- परिजनों ने सफाई कर्मियों से की शिकायत
पीटीआई, हैदराबाद। मेडक जिले में लड़कियों के लिए एक सरकारी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में नौ छात्राओं को चूहों ने काट लिया। गुरुवार को एक अधिकारी ने बताया कि कक्षा 9 की छात्राओं को मंगलवार और बुधवार की रात को चूहों ने काट लिया, जब वे छात्रावास के एक कमरे में सो रही थीं।
अधिकारी के मुताबिक, उन्हें रामायमपेट मंडल के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया और छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने कहा कि वे चूहों के आतंक को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं।
इस बीच, घटना के बारे में जानने के बाद कुछ छात्राओं के माता-पिता संस्थान गए और छात्रावास में कथित रूप से सफाई की कमी की शिकायत की।
