विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दोस्ती, अवैध संबंध और कत्ल; 'प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति को उतारा मौत के घाट और फिर...

Published: Fri, 06 Dec 2024 03:54 PM (GMT+05:30)

MP Crime News मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ साजिश रचकर पति की हत्या ...और पढ़ें

बड़वानी में एक महिला ने अपने पति की हत्या करने की साजिश रची।(फोटो सोर्स: नई दुनिया)
बड़वानी में एक महिला ने अपने पति की हत्या करने की साजिश रची।(फोटो सोर्स: नई दुनिया)

जेएनएन, बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है। एक महिला ने शादीशुदा प्रेमी के साथ मिलकर 30 नवंबर की रात को पति की हत्या कर दी। इतना ही नहीं अपने प्रेमी को बचाने के लिए और खुद को निर्दोष साबित करने के लिए महिला खुद थाने जा पहुंची।

महिला सारिका (33) ने पुलिस को बताया कुछ लुटेरों ने लूटपाट के दौरान उसके पति मोहन काग (40) की हत्या कर दी। वहीं, लुटेरों ने 50 हजार रुपए भी लूट लिए।

पुलिस के मुताबिक 30 नवंबर की रात आशाग्राम बाइपास रोड पर कुछ लोगों ने मोहन काग पर हमला कर दिया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।  इसके बाद मोहन की पत्नी सारिका (33) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

महिला ने पुलिस को क्या बताया? 

पुलिस ने जानकारी दी कि 1 दिसंबर की सुबह सारिका थाने पहुंची थी। महिला ने बताया था कि आशाग्राम चौराहा के नजदीक  बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने उसके पति के सिर पर डंडा मारा। इसके बाद दोनों बाइक से गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने पति मोहन काग के सिर पर कई बार लोहे के रॉड से हमले किए। इसके बाद पति के जेब से 50 हजार लेकर बदमाश फरार हो गए।

महिला के पड़ोसी ने पुलिस को दी सनसनीखेज जानकारी  

पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि महिला के अवैध संबंध पड़ोस में रहने वाले नवीन बर्फा से है। नवीन बेकरी का दुकान चलाता है। इसके बाद पुलिस ने नवीन से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने नवीन के साथ-साथ कपिल और करण को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी जगदीश डावर ने विशेष पुलिस टीम गठित की। साथ ही, थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह को अज्ञात आरोपियों का पता कर शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जांच में पता चला कि सारिका और गांव के लोगों के बयानों में विरोधाभास मिला। पुलिस का शक यकीन में बदल गया।

सारिका ने जुर्म किया कबूल 

पुलिस ने सारिका को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गई। उसने सारी कहानी बता दी। सारिका ने बताया, ‘एक साल से पड़ोस में दुकान होने के कारण नवीन से उसकी दोस्ती हो गई। पति मोहन की गैर मौजूदगी में वह घर भी आता-जाता था।

कुछ महीने पहले पति, मोहन काग को दोनों के प्रेम संबंध के बारे में पता चल गया था। इसके बाद दंपती के बीच कई बार झगड़े हुए। वहीं, सारिका ने पति से झगड़े की बात प्रेमी नवीन को बताई। इसके बाद प्रेमी ने मोहन को रास्ते से हटाने की साजिश रची।  आरोपी नवीन धार के गंधवानी का रहने वाला है। करीब एक साल से बड़वानी में रह रहा है।  उसके भी दो बच्चे हैं। 

यह भी पढ़ें: Video: 'आज मैंने आपका नामांकन कर दिया है, किसान के ...', राज्यसभा में धनखड़ ने शिवराज सिंह को दिया नया नाम