कांग्रेस की सूची में तय होगा कलमाड़ी का राजनीतिक भविष्य!
कांग्रेस मंगलवार को लोकसभा प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी करेगी। इसमें कई दिग्गजों का राजनैतिक भविष्य तय होने की उम्मीद है। जिसमें कॉमनवेल्थ घोटाले के आरोपी सुरेश कलमाड़ी का नाम भी शामिल है। साथ ही आज ही नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी का नाम सामने आने की भी संभावन
नई दिल्ली। कांग्रेस मंगलवार को लोकसभा प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी करेगी। इसमें कई दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य तय होने की उम्मीद है। जिसमें कॉमनवेल्थ घोटाले के आरोपी सुरेश कलमाड़ी का नाम भी शामिल है। साथ ही आज ही नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी का नाम सामने आने की भी संभावनाएं जताई जा रही है।
इसके अलावा पार्टी केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को प्रत्याशी बनाए जाने पर भी फैसला ले सकती है। गौरतलब है कि तिवारी बीमारी की बात कहकर चुनाव लड़ने से इन्कार कर चुके हैं। उनकी इस बात का भाजपा और शिवसेना ने जमकर मजाक बनाया है।
दूसरी ओर उपाध्यक्ष राहुल गांधी को एक बार फिर उत्तर पूर्वी राज्यों के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इन दो दिनों में वह यहां के लगभग सभी राज्यों में रैली को संबोधित करेंगे। इसकी शुरुआत वे आज अरुणाचल और मेघालय में चुनावी रैलियों को संबोधित करके करेंगे। यहां पर सात और नौ अपै्रल को मतदान होना है। चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद राहुल गांधी का यह पहला पूर्वोत्तर दौरा है।
नैतिकता के आधार पर कई सवालों का जवाब देने के लिए बाध्य हैं मोदी: राहुल
सौ नहीं दो सौ सीटें जीतेगी कांग्रेस: राहुल गांधी
बंद और विरोध के बीच असम पहुंचे राहुल, तीन घंटे देर से शुरू हुई रैली
नेता नहीं दुनिया को बदलने का माद्दा रखती है जनता: राहुल
राहुल गांधी को चूमने वाली महिला की हत्या की अफवाह
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इससे पहले फरवरी में पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे पर आए थे। इस दौरान असम में महिलाओं से मुलाकात के दौरान एक महिला ने उनके गालों को चूम लिया था। इस महिला की कुछ दिनों बाद ही हत्या किए जाने की अफवाह भी उड़ी थी। यहां पर उन्होंने रोड शो भी किया था।