जानें क्या है- प्रिंस हैरी व मेघन मर्केल के नए घर का भारतीय कनेक्शन

फ्रॉगमोर कॉटेज को महारानी विक्टोरिया ने ब्रिटिश शाही दरबार में मुंशी के पद पर काम करने वाले भारतीय अब्दुल करीम को तोहफे में दिया था।

By TaniskEdited By: Publish:Sun, 02 Dec 2018 05:25 PM (IST) Updated:Sun, 02 Dec 2018 05:25 PM (IST)
जानें क्या है- प्रिंस हैरी व मेघन मर्केल के नए घर का भारतीय कनेक्शन
जानें क्या है- प्रिंस हैरी व मेघन मर्केल के नए घर का भारतीय कनेक्शन

लंदन, प्रेट्र । हाल में ही ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने पत्नी मेघन मर्केल के साथ विंडसर शहर स्थित अपने नए घर फ्रॉगमोर कॉटेज में शिफ्ट होने का एलान किया है। शाही महल विंडसर कैसल के नजदीक स्थित फ्रॉगमोर कॉटेज का भारत के साथ नजदीकी नाता है। अभी कॉटेज में मरम्मत और सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। अगले वर्ष वसंत में दंपती को पहली संतान होने की उम्मीद है। उससे पहले ही शाही नव-दंपती की कॉटेज में शिफ्ट होने की योजना है।

फ्रॉगमोर कॉटेज को महारानी विक्टोरिया ने ब्रिटिश शाही दरबार में मुंशी के पद पर काम करने वाले भारतीय अब्दुल करीम को तोहफे में दिया था। झांसी के मुस्लिम परिवार में पैदा हुए करीम को महारानी ने मुंशी की उपाधि दी थी। उनके पिता हाजी मुहम्मद वजीरुद्दीन एक अस्पताल में कर्मचारी थे।

1887 में 24 वर्षीय अब्दुल करीम आगरा से इंग्लैंड महारानी विक्टोरिया के दरबार में पहुंचे थे। इसी दिन विक्टोरिया की गोल्डन जुबली थी। इस खास मौके पर करीम ने उन्हें सोने का एक खास सिक्का भेंट किया। करीम जल्द ही महारानी विक्टोरिया के विश्वास पात्र बन गए थे। अक्सर महारानी कॉटेज में करीम और उनकी पत्नी के साथ चाय पीने आती थीं।

एडवर्ड किंग सातवें ने कॉटेज लिया वापिस

महारानी विक्टोरिया की मौत के बाद उनके बेटे और नए राजा एडवर्ड किंग सातवें ने अपनी मां द्वारा करीम को लिखे सारे खत जब्त कर, उन्हें कॉटेज के सामने ही जलवा दिया था। साथ ही करीम को घर छोड़ने का आदेश दे दिया था।

संबंधों पर लिखी गई किताब

महारानी और करीम के संबंधों पर भारतीय लेखिका और इतिहासकार श्राबणी बसु ने 'विक्टोरिया एंड अब्दुल : द एक्सट्राऑर्डिनरी ट्रू स्टोरी ऑफ द क्वींस क्लोजेस्ट कांफिडेंट' नामक किताब लिखी है। जिसमें दोनों के संबंधों के कई पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है।

बन चुकी है फिल्म

इसी पुस्तक के आधार पर ऑस्कर नामांकित फिल्म 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' बनी थी। इसमें भारतीय अभिनेता अली फजल ने करीम का किरदार निभाया था।

chat bot
आपका साथी