कोर्ट ने सुनाई 50 मिनट की जेल की अनोखी सजा, जानें क्या था युवक का अपराध

ब्रिटेन में एक शख्स को अनोखी सजा सुनाई गई। दोस्त के घर की खिड़की तोड़े जाने के जुर्म में ब्रिस्टल हाउस कोर्ट ने शख्स को 50 मिनट के जेली की सजा सुनाई।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Wed, 31 Jul 2019 10:59 PM (IST) Updated:Wed, 31 Jul 2019 10:59 PM (IST)
कोर्ट ने सुनाई 50 मिनट की जेल की अनोखी सजा, जानें क्या था युवक का अपराध
कोर्ट ने सुनाई 50 मिनट की जेल की अनोखी सजा, जानें क्या था युवक का अपराध

लंदन, एजेंसी। आदमी जुर्म करता है और सजा मिलती है। सजा इतनी कड़ी मिलती है कि उसकी पूरी उम्र जेल के सलाखों में ही गुजर जाती है। क्या आपने कभी सुना है किसी शख्स को सिर्फ 50 मिनट की जेल हुई हो। जेल भी ऐसी की माफीनामा लिखने के लिए उसे जेल जाना होता है। ऐसा ही मामला लंदन का है।

जहां, एक शख्स को जेल की सजा इसलिए सुनाई जाती है क्योकि उसने अपने दोस्त के घर की खिड़की को तोड़ दिया। खिड़की तोड़े जाने के आरोप में उसे कोर्ट सजा सुनाती है।

खिड़की तोड़ने वाला शख्स शेन जेनकिंस को ब्रिटेन के समरसेट में कोर्ट ने 50 मिनट की सजा सुनाई गई। ब्रिटेन में अब तक की यह सबसे कम समय की सजा है।

बता दें कि 23 वर्षीय जेनकिंस ने अपने पूर्व साथी केनेथ बेल के घर की खिड़की को तोड़ दिया था। कोर्ट ने उसे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस अधिकारियों को झांसा देकर भागने का दोषी पाया। इसके जुर्म में उसे ये सजा दी गई।

ब्रिस्टल क्राउन कोर्ट में मुकदमा करने वाले उसके पूर्व साथी केनेथ बेल की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश होने को कहा। लेकिन वह झांसा देकर भाग गया था। बाद में उसे पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया था। यहां जज ने उसे 50 मिनट की हिरासत में जेल भेजा और कहा कि इतने समय में वह जेल में रहकर माफीनामा लिखे। आरोपी शेन जेनकिंस के माफीनामे को जज ने भरी अदालत में पढ़कर भी सुनाया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी