देवरानी-जेठानी की तकरार में ब्रिटिश राजघराने में दरार, अलग रहेंगे एलिजाबेथ द्वितीय के दोनों पोते

प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी के काम करने के अलग तरीके और अलग-अलग क्षेत्र में दिलचस्पी के कारण यह विखराव हो रहा है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 11:18 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 01:26 AM (IST)
देवरानी-जेठानी की तकरार में ब्रिटिश राजघराने में दरार, अलग रहेंगे एलिजाबेथ द्वितीय के दोनों पोते
देवरानी-जेठानी की तकरार में ब्रिटिश राजघराने में दरार, अलग रहेंगे एलिजाबेथ द्वितीय के दोनों पोते

लंदन, प्रेट्र। देवरानी और जेठानी के बीच तकरार सिर्फ फिल्मी और भारतीय ही नहीं है। बल्कि यह समस्या विश्व व्यापी है। चाहें आम परिवार हो या खास बहुओं की तकरार से कोई नहीं बच सका है। अब इसकी चपेट में ब्रिटेन का शाही परिवार भी आ गया है।

प्रिंस विलियम और हैरी के दफ्तर और कामकाज में होगा बंटवारा

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी अलग हो रहे हैं। अपने घर अलग कर रहे हैं, अपने दफ्तर और स्टाफ बांट रहे हैं और अपने अलग-अलग कार्य क्षेत्र भी चुन रहे हैं। ब्रिटेन के प्रमुख अखबार संडे टाइम्स के मुताबिक यह सब हो रहा है शाही परिवार की जेठानी और देवरानी के बीच पनपे तकरार की वजह से। जेठानी केट मिडलटन और देवरानी मेघन मर्केल के बीच तकरार की वजह से दोनों भाइयों विलियम और हैरी में भी अनबन रहने लगी है। कैट विलियम की पत्नी हैं तो मेघन हैरी की।

प्रिंस हैरी के घर इस साल अप्रैल या मई में नन्हां मेहमान आने वाला है। मेघन मर्केल मां बनने वाली हैं। माना जा रहा है कि बच्चे के जन्म से पहले ही महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ये दोनों पोते अलग हो जाएंगे, उनके अलग-अलग दरबार होंगे।

अभी तक ये दोनों संयुक्त शाही महल से ही अपना कामकाज देख रहे थे, लेकिन अब दोनों की भूमिकाएं अलग-अलग कर दी जाएंगी। बताया जा रहा है कि प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी के काम करने के अलग तरीके और अलग-अलग क्षेत्र में दिलचस्पी के कारण यह विखराव हो रहा है।

अभी तक दोनों ही भाई अपने परिवार के साथ संयुक्त शाही महल केंसिंगटन में रहते हैं, लेकिन अब बहुत जल्द ही प्रिंस हैरी अपनी गर्भवती पत्नी मेघन के साथ महारानी के विंसडर एस्टेट के फ्रॉगमोर कॉटेज में रहने चले जाएंगे। हालांकि, उनका दफ्तर पुराने महल में ही रहने की उम्मीद है।

शाही परिवार के सूत्रों के मुताबिक प्रिंस विलियम और कैट भावी राजा के तौर पर काम करना चाहते हैं। जबकि हैरी और मेघन के लिए अभी कोई स्पष्ट जिम्मेदारी और काम नहीं है। हालांकि, दोनों भाई और उनकी पत्नियां पहले की ही तरह चैरिटेबल रॉयल फाउंडेशन के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। दोनों प्रमुख हैं।

chat bot
आपका साथी