रूस की महिला पत्रकारों ने सांसदों, अधिकारियों पर लगाया यौन शोषण का आरोप

रूस की कई महिला पत्रकारों ने सांसदों और अधिकारियों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इनमें से कुछ ने अपना नाम जाहिर नहीं किया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Fri, 02 Mar 2018 12:27 PM (IST) Updated:Fri, 02 Mar 2018 12:33 PM (IST)
रूस की महिला पत्रकारों ने सांसदों, अधिकारियों पर लगाया यौन शोषण का आरोप
रूस की महिला पत्रकारों ने सांसदों, अधिकारियों पर लगाया यौन शोषण का आरोप
style="text-align: justify;">मास्को, एएफपी। रूस की कई महिला पत्रकारों ने सांसदों और अधिकारियों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इनमें से कुछ ने अपना नाम जाहिर नहीं किया है और कुछ ने अपनी पहचान बताई है।

हाल ही में संसद के निचले सदन डुमा की कार्यवाही कवर करने वाली दो पत्रकारों और निजी टीवी दोझद चैनल की टेलीविजन प्रोड्यूसर ने पहचान गुप्त रखते हुए डुमा की विदेश मामलों की समिति के प्रमुख लेओनिद स्लुत्सकी पर आरोप लगाया है। 50 वर्षीय स्लुत्सकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद हैं। एक पत्रकार ने 22 फरवरी को चैनल से कहा कि पिछले वर्ष सांसद ने उनकी पीठ पर हाथ रखा और उसे ऊपर बढ़ाने लगे थे। टेलीविजन प्रोड्यूसर ने कहा कि स्लुत्सकी ने चूमने की कोशिश की थी और उनकी पीठ पर हाथ रखा था।

रूस के निजी टीवी चैनल आरटीवी की उप प्रधान संपादक येकातरिना कोत्रीकादजे ने खुलेआम आरोप लगाया है।

chat bot
आपका साथी