साइबेरिया में लगी आग पर काबू पाने के लिए बुलाई गई रूसी सेना, ट्रंप ने पुतिन से की बात

साइबेरिया के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए रूसी सेना ने भी दमकल विभाग के साथ काम करना शुरू कर दिया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Thu, 01 Aug 2019 02:01 PM (IST) Updated:Thu, 01 Aug 2019 02:04 PM (IST)
साइबेरिया में लगी आग पर काबू पाने के लिए बुलाई गई रूसी सेना, ट्रंप ने पुतिन से की बात
साइबेरिया में लगी आग पर काबू पाने के लिए बुलाई गई रूसी सेना, ट्रंप ने पुतिन से की बात

मास्को, एपी। साइबेरिया और पूर्वी रूस के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए रूसी सेना ने भी प्रयास करना शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी बुधवार को रूसी सेना ने दी। उन्होंने बताया कि साइबेरिया में लगभग 30,000 वर्ग किलोमीटर (11,580 वर्ग मील) और रूसी सुदूर पूर्व - बेल्जियम के आकार के एक क्षेत्र में लगी आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। 

आग पर काबू पाने के लिए  सैन्य परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों को शामिल किया गया है जो आग पर पानी डालने का काम कर रहे हैं। यह कदम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश के बाद उठाया गया है। रूसी अधिकारियों ने पांच क्षेत्रों में आपातकाल की स्थिति घोषित की है, जिसमें सभी इरकुत्स्क और क्रास्नोयार्स्क क्षेत्र शामिल हैं, जो उत्तर मंगोलिया में स्थित हैं।

साइबेरिया के क्रास्नोयार्स्क (जो कारा सागर और आर्कटिक महासागर में फैला है) क्षेत्र में लगी आग की तस्वीरों को नासा और यूरोप के कोपरनिकस वायुमंडल निगरानी सेवा (सीएएमएस) ने जारी किया जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह धुएं से बुरी तरह ये क्षेत्र ढक गए हैं। फिलहाल, आग से अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

तेज हवा के कारण फैली आग की वजह से धुएं ने पूरे क्षेत्र को ढक दिया। जिससे दक्षिण-पश्चिमी साइबेरिया में 1.6 मिलियन की आबादी के साथ रूस के तीसरे सबसे बड़े शहर नोवोसिबिर्स्क सहित कई शहरों में लोगों को सांस लेने दिक्कत हो रही है। प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने बुधवार को क्रास्नोयार्स्क शहर का दौरा किया और जंगल की आग का जायजा लिया। स्थिति फिलहाल, नाजुक है। यहां कई आबादी वाले क्षेत्रों में कई जंगल जल रहे हैं। धुंध और धुएं ने पूरी तरह क्षेत्र को ढक दिया है। 

बुधवार देर रात, व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिन में पहले पुतिन के साथ बात की थी और" साइबेरिया की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। रूस की हवाई एजेंसी वन सुरक्षा, एवियलसुखरना (Avialesookhrana) ने कहा कि लगभग 2,700 दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए काम काम कर रहे है। साथ ही बताया कि 28,000 वर्ग किलोमीटर (10,800 वर्ग मील) दूर तक फैले इलाकों में आग लग गई।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी