रूस की आक्रामकता के खिलाफ नाटो का यूक्रेन को समर्थन

यूक्रेन और पश्चिमी देश रूस पर अलगाववादियों को हथियार देने और सैनिक भेजने के आरोप लगाते हैं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Mon, 10 Jul 2017 09:17 PM (IST) Updated:Fri, 14 Jul 2017 12:42 PM (IST)
रूस की आक्रामकता के खिलाफ नाटो का यूक्रेन को समर्थन
रूस की आक्रामकता के खिलाफ नाटो का यूक्रेन को समर्थन

कीव, एएफपी। नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (नाटो) के प्रमुख जेन्स स्टोलेनबर्ग ने यूक्रेन को समर्थन देने का वादा किया है। यूक्रेन अपने पूर्वी क्षेत्र में रूस समर्थित अलगाववादियों के खूनी संघर्ष का सामना कर रहा है। इसमें दस हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। यह संघर्ष अप्रैल, 2014 में यूक्रेन में यूरोपीय संघ समर्थित सरकार आने के बाद शुरू हुआ था।

यूक्रेन की राजधानी कीव में सोमवार को नाटो-यूक्रेन आयोग की बैठक में स्टोलेनबर्ग ने कहा, 'रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अपनी आक्रामक कार्रवाई को कायम रखा है लेकिन नाटो यूक्रेन के साथ खड़ा है। हम यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करने के लिए यहां मौजूद हैं। नाटो गठबंधन क्रीमिया पर अवैध कब्जे को न मान्यता देता है और न देगा।'

पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष और 2014 में क्रीमिया को उससे अलग करने से रूस और पश्चिमी देशों के बीच संबंध शीतयुद्ध के बाद निचले स्तर पर पहुंच गए थे। यूक्रेन और पश्चिमी देश रूस पर अलगाववादियों को हथियार देने और सैनिक भेजने के आरोप लगाते हैं। हालांकि रूस इन आरोपों से इन्कार करता रहा है। नाटो प्रमुख की यूक्रेन यात्रा से एक दिन पहले ही अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन यहां आए थे।

यह भी पढ़ें : हिलेरी को सियासी नुकसान पहुंचाना चाहते थे ट्रंप के बेटे व दामाद

chat bot
आपका साथी