ग्रीस: भूकंप से हिला प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, 6.8 मापी गई तीव्रता

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप के झटकों की तीव्रता 6.8 मापी गई है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Fri, 26 Oct 2018 10:18 AM (IST) Updated:Fri, 26 Oct 2018 10:18 AM (IST)
ग्रीस: भूकंप से हिला प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, 6.8 मापी गई तीव्रता
ग्रीस: भूकंप से हिला प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, 6.8 मापी गई तीव्रता
थेसालोनिकी (ग्रीस), जेएनएन। ग्रीस के आयोनियन सागर पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जेकिनथोस में भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप के झटकों की तीव्रता 6.8 मापी गई है। जेकिनथोस के दक्षिण भाग लिथाकिया के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में 35.9 किमी दूर ये भूकंप आया।

गुरुवार सुबह 4.25 बजे आए भूकंप की गहराई 16 किलोमीटर थी। बतादें कि ग्रीस दुनिया के सबसे अधिक भूकंप संभावित क्षेत्रों में शामिल है। यहां हर साल भूकंप के हजारों झटके दर्ज किए जाते हैं। हालांकि, इन भूकंपों से जानमाल का नुकसान बहुत कम होता है।

chat bot
आपका साथी