Pakistan: पाकिस्तानी संसद ने दुष्कर्म के दोषियों को सरेआम फांसी देने की मांग ठुकराई, 341 संदिग्धों में से केवल 23 को मिली सजा

सीनेटर मुश्ताक ने कहा कि पिछले पांच वर्ष के दौरान अकेले खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दुष्कर्म के 1122 मामले पंजीकृत हुए। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने 581 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जिनमें से 494 बरी हो गए। महिला के साथ दुष्कर्म के 341 संदिग्धों में से केवल 23 को ही सजा मिली। बच्चियों के साथ दुष्कर्म के 152 आरोपितों में से कोर्ट ने केवल 64 को सजा सुनाई।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 20 Feb 2024 11:45 PM (IST) Updated:Wed, 21 Feb 2024 12:06 AM (IST)
Pakistan: पाकिस्तानी संसद ने दुष्कर्म के दोषियों को सरेआम फांसी देने की मांग ठुकराई, 341 संदिग्धों में से केवल 23 को मिली सजा
पाकिस्तानी संसद ने यौन अपराधियों और दुष्कर्म के दोषियों को सरेआम फांसी देने की मांग को नामंजूर कर दिया।

एएनआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तानी संसद के ऊपरी सदन सीनेट ने यौन अपराधियों और दुष्कर्म के दोषियों को सरेआम फांसी देने की मांग वाले विधेयक को मंगलवार को नामंजूर कर दिया। 'दि एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के अनुसार, सीनेटर मुश्ताक अहमद खान ने चेयरमैन सादिक संजरानी की अध्यक्षता में सोमवार को सीनेट के विदाई सत्र के दौरान यह विधेयक पेश किया था।

सीनेटर मुश्ताक ने कहा कि पिछले पांच वर्ष के दौरान अकेले खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दुष्कर्म के 1,122 मामले पंजीकृत हुए। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने 581 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 494 बरी हो गए। महिला के साथ दुष्कर्म के 341 संदिग्धों में से केवल 23 को ही सजा मिली। बच्चियों के साथ दुष्कर्म के 152 आरोपितों में से कोर्ट ने केवल 64 को सजा सुनाई।

यह भी पढ़ें: भारत, पाकिस्तान समेत 19 देशों का नेपाल में सैन्य युद्धाभ्यास, प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने किया शुभारंभ

पीएमएल-क्यू सीनेटर कामिल अली आगा ने विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि अमेरिका में दोषी को घातक इंजेक्शन दिए जाने का वीडियो जारी किया जाता है। सऊदी अरब में सरेआम दंड दिया जाता है। यदि हम मुस्लिम हैं तो हमारी सजा सही होनी चाहिए। पीटीआई सीनेटर हुमायूं मोहम्मद ने भी विधेयक का समर्थन किया। पीपीपी, पीएमएल-एन ने विधेयक का विरोध किया। इसके बाद हुए मतदान में 14 सदस्यों ने विधेयक के समर्थन में, जबकि 24 ने विरोध में मतदान किया।

यह भी पढ़ें: Pakistan Election: पाकिस्तान में सरकार गठन पर नहीं बन रही बात, इमरान खान की पार्टी ने लगाया धांधली का आरोप

chat bot
आपका साथी