Pakistan: इमरान खान ने की भारत की तारीफ, बोले- 'अमेरिका के विरोध के बावजूद रूस से तेल खरीद रहा है पड़ोसी देश'

Pakistan Politics पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर भारत की विदेश नीति की सराहना की है। साथ ही उन्होंने शहबाज सरकार की आलोचना की है। उन्होंने शहबाज सरकार को पश्चिमी देशों का गुलाम बताया है।

By AgencyEdited By: Publish:Sat, 19 Nov 2022 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 19 Nov 2022 10:58 PM (IST)
Pakistan: इमरान खान ने की भारत की तारीफ, बोले- 'अमेरिका के विरोध के बावजूद रूस से तेल खरीद रहा है पड़ोसी देश'
Pakistan: इमरान खान ने की भारत की तारीफ (फाइल फोटो)

इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को एक बार फिर भारत की विदेश नीति की सराहना की है। उन्होंने भारत की विदेश नीति को स्वतंत्र बताया है। इमरान खान ने एक वर्चुअल संबोधन में कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ आजादी मिली थी, लेकिन आजादी के बाद से ही भारत की विदेश नीति स्वतंत्र बनी हुई है।

अमेरिका के विरोध के बावजूद रूस से तेल खरीद रहा भारत

इमरान खान ने अमेरिका की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारत ने अमेरिका के विरोध के बावजूद रूस से तेल खरीदा और आज भी अपने फैसले पर कायम है। उन्होंने कहा हमें भारत से सीख लेनी चाहिए। जो जेश हमारे साथ-साथ आजाद हुआ, अब आप उसकी विदेश नीति को देख सकते हैं। यह एक स्वतंत्र विदेश नीति का उदाहरण पेश करता है। भारत अपने फैसले पर कायम रहा और वे रूस से तेल खरीद रहा है।

पीएम शहबाज पर साधा इमरान ने निशाना

इमरान खान ने भारत की प्रशंसा करते हुए कहा भारत और अमेरिका QUAD सहयोगी हैं, लेकिन उसने अभी भी रूस से तेल खरीदने का फैसला किया है। जो रूस के नागरिकों के हित में है। शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बने सात महीने हो गए हैं और अभी तक देश गंभीर आर्थिक और राजनीतिक संकट से गुजर रहा है।

इमरान खान पहले भी कर चुके हैं भारत की तारीफ

इमरान खान ने कहा कि शहबाज सरकार को सत्ता में आए सात महीने हो गए हैं, लेकिन देश महंगाई में डूबा हुआ है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि पाकिस्तान सरकार लोगों की जरूरतों और लाभों को ध्यान में रखते हुए फैसला ले। इससे पहले अक्टूबर में पीटीआई प्रमुख ने भारत की विदेश नीति की सराहना करते हुए कहा था कि नई दिल्ली अपनी मर्जी से रूस से तेल आयात करने में सक्षम है, जबकि पाकिस्तान पश्चिमी देशों का गुलाम है क्योंकि वह अपने लोगों के कल्याण के लिए निडर निर्णय लेने में असमर्थ है।

Pakistan: अमेरिका ने इमरान खान की विदेशी साजिश के दावों को एक बार फिर किया खारिज, कहा- नहीं है कोई सच्चाई

Pakistan: नए सेना प्रमुख की नियुक्ति को लेकर सरकार में मतभेद, शहबाज शरीफ ने सहयोगियों के साथ शुरू की चर्चा

chat bot
आपका साथी