Coronavirus in Pakistan: दो लाख 92 हजार से ज्यादा मामले, छह हजार से अधिक लोगों की मौत

पाकिस्तान में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक दो लाख 92 हजार 765 मामले सामने आ गए हैं और छह हजार 235 लोगों की मौत हो गई है।

By TaniskEdited By: Publish:Sun, 23 Aug 2020 12:01 PM (IST) Updated:Sun, 23 Aug 2020 12:01 PM (IST)
Coronavirus in Pakistan: दो लाख 92 हजार से ज्यादा मामले, छह हजार से अधिक लोगों की मौत
Coronavirus in Pakistan: दो लाख 92 हजार से ज्यादा मामले, छह हजार से अधिक लोगों की मौत

इस्लामाबाद, पीटीआइ। पाकिस्तान में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक दो लाख 92 हजार 765 मामले सामने आ गए हैं और छह हजार 235 लोगों की मौत हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 591 मामले सामने आ गए हैं और चार लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 24 हजार 956 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। एक्टिव केस की संख्या 10 हजार 694 है। अब तक कुल 24 लाख 39 हजार 858 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। 

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार सिंध में अब तक सबसे ज्यादा एक लाख 27 हजार 965 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा पंजाब में 96 हजार178, खैबर-पख्तूनख्वा में 35 हजार 720, इस्लामाबाद, 15 हजार 493, बलूचिस्तान में 12 हजार 507, गिलगित-बाल्टिस्तान में 2,775 और गुलाम कश्मीर में 2,245 मामलों की पुष्टि हो गई है।

दुनियाभर में कोरोना के दो करोड़ 30 लाख से ज्यादा मामले

दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है। पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर में कोरोना का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद से पूरी दुनिया में अब तक दो करोड़ 30 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और लगभग आठ लाख लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां अभी तक कोरोना के 56 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। एक लाख 75 हजार लोगों की मौत हो गई है।

ब्राजील में 35 लाख से ज्यादा मामले

ब्राजील में 35 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और एक लाख 13 हजार लोगों की मौत हो गई है। वहीं भारत में 30 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 56 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा रूस में नौ लाख 46 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में छह लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 12 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।  

chat bot
आपका साथी