Vaccine Maitri: UNGA में भूटान व नेपाल ने जताया भारत का आभार, COVID-19 टीकों की आपूर्ति को बताया महत्वपूर्ण कदम

Vaccine Maitri भारत सरकार की वैक्सीन मैत्री पहल के तहत 100 से अधिक देशों को 250 मिलियन से अधिक COVID-19 वैक्सीन खुराक की आपूर्ति की गई है। इस बीच UNGA में नेपाल व भूटान ने भारत का आभार जताया है।

By AgencyEdited By: Publish:Tue, 27 Sep 2022 08:27 AM (IST) Updated:Tue, 27 Sep 2022 08:27 AM (IST)
Vaccine Maitri: UNGA में भूटान व नेपाल ने जताया भारत का आभार, COVID-19 टीकों की आपूर्ति को बताया महत्वपूर्ण कदम
Vaccine Maitri: भारत सरकार के 'वैक्सीन मैत्री' पहल के तहत कोविड-19 टीकों की आपूर्ति (फाइल फोटो)

संयुक्त राष्ट्र, एजेंसी। कोरोना काल में भारत ने दुनिया भर के कई देशों को COVID-19 टीकों की मदद भेजी थी। अब दुनिया भर के मुल्क भारत के इस फैसले की सराहना करते नहीं थक रहे हैं। UNGA में भूटान व नेपाल ने भारत द्वारा COVID-19 टीकों की आपूर्ति के लिए आभार व्यक्त किया है।

नेपाल और भूटान ने जताया भारत का आभार

भूटान और नेपाल ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार के 'वैक्सीन मैत्री' पहल के तहत कोविड-19 टीकों की आपूर्ति में महत्वपूर्ण समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। बता दें कि भारत की वैक्सीन मैत्री पहल के तहत पड़ोसी देशों को अपनी आबादी का टीकाकरण करने में काफी मदद मिली थी।

संयुक्त राष्ट्र में बोले भूटान के विदेश मंत्री

भूटान के विदेश मंत्री ल्योनपो टांडी दोरजी ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के कई अन्य हिस्सों की तरह भूटान में भी COVID-19 के प्रभावों और इसके कारण पैदा हुए व्यवधानों से बुरी तरह प्रभावित हुआ था। लेकिन आज हमारी 90 प्रतिशत से अधिक आबादी को पूरी तरह से टीका लगाया गया है। जो हमारी आबादी के टीकाकरण करने के हमारे अभियान को एक अप्रत्याशित सफलता की कहानी के रूप में दर्शाता है।

भारत समेत मित्र देशों को जताया आभार

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से अपने संबोधन में कहा कि यह भारत सहित मित्र देशों की मदद के बिना संभव नहीं था। जिन्होंने वैक्सीन मैत्री पहल के तहत हमें टीके मुहैया कराएं और हमारी वयस्क आबादी के लिए टीकाकरण के पहले दौर को सक्षम बनाया। भूटान ने संयुक्त राज्य अमेरिका, डेनमार्क, बुल्गारिया, क्रोएशिया और चीन का भी आभार व्यक्त किया। भूटानी विदेश मंत्री ने कहा आपके सहयोग के बिना हमारी सफलता संभव नहीं थी।

नेपाल ने भारत-चीन की तारीफ की

वहीं, नेपाल के विदेश सचिव भरत राज पौड्याल ने भी भारत सरकार की तारीफ की है। उन्होंने अपने संबोधन में सहबा कि भारत ने उनके देश नेपाल को टीके मुहैया कराने में बड़ी भूमिका निभाई। जिस वजह से नेपाल ने देश की 96 प्रतिशत आबादी के टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल किया है। हम अपने पड़ोसी देश भारत और चीन को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।

100 से अधिक देशों को भारत ने भेजी वैक्सीन

बता दें कि भारत सरकार की वैक्सीन मैत्री पहल के तहत 100 से अधिक देशों को 250 मिलियन से अधिक COVID-19 वैक्सीन खुराक की आपूर्ति की गई है, जिसमें नेपाल को लगभग 95 लाख खुराक और भूटान को 5.5 लाख खुराक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Russia: खुफिया जानकारी देने के लिए पुतिन ने अमेरिकी व्हिसलब्लोअर स्नोडेन को दिया इनाम, रूसी नागरिकता प्रदान की

यह भी पढ़ें- NASA DART Mission Video: पृथ्वी को बचाने का नासा का मिशन सफल, एस्टोरायड से टकराया स्पेसक्राफ्ट

chat bot
आपका साथी