युगांडा की संसद में जमकर हाथापाई, 2 महिला सांसद बेहोश

25 विपक्षी सदस्य राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी का 75 वर्ष की उम्र के बाद भी कार्यकाल बढ़ाए जाने के लिए प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे थे।

By Manish NegiEdited By: Publish:Thu, 28 Sep 2017 10:14 AM (IST) Updated:Thu, 28 Sep 2017 10:53 AM (IST)
युगांडा की संसद में जमकर हाथापाई, 2 महिला सांसद बेहोश
युगांडा की संसद में जमकर हाथापाई, 2 महिला सांसद बेहोश

कंपाला, एजेंसी। युगांडा की राजधानी स्थित ससंद में बुधवार को विपक्षी दल के सदस्यों और सुरक्षाकर्मियों में जमकर हाथापाई हो गई। करीब 25 विपक्षी सदस्य राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी का 75 वर्ष की उम्र के बाद भी कार्यकाल बढ़ाए जाने के लिए प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे थे। कई सांसदों ने कुर्सियों से सदस्यों पर हमला किया। हाथापाई से दो महिला सांसद बेहोश हो गई।

मालूम हो, वर्तमान संविधान के नियम के मुताबिक, पूर्वी अफ्रीकी देशों में राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 75 साल है। युगांडा में मुसेवेनी 1986 से पद पर हैं और वर्तमान में उनकी उम्र 73 साल है।

यह भी पढें: भारतीय मूल की इस महिला ने एक बार फिर न्यूजीलैंड की पार्लियामेंट में फहराया परचम

chat bot
आपका साथी