इस्लामिक उग्रवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान में 3 मिस्र सैनिकों की मौत

सिनाई प्रायद्वीप पर इस्लामिक उग्रवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान में तीन मिस्र के सैनिकों की मौत हो गई है।

By Arti YadavEdited By: Publish:Mon, 19 Feb 2018 01:42 PM (IST) Updated:Mon, 19 Feb 2018 02:20 PM (IST)
इस्लामिक उग्रवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान में 3 मिस्र सैनिकों की मौत
इस्लामिक उग्रवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान में 3 मिस्र सैनिकों की मौत
काहिरा,(रॉयटर्स)। सिनाई प्रायद्वीप पर इस्लामिक उग्रवादियों के खिलाफ चल रहे 10 दिवसीय अभियान में तीन मिस्र के सैनिकों की मौत हो गई है। 9 फरवरी को ऑपरेशन शूरू होन के बाद से यह पहली बार है जब मिस्र ने अपने सैनिकों की मौत की अधिकारिक सूचना दी है। सेना द्वारा दिए गए बयान में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि सैनिकों की कहां और कैसे मृत्यु हुई।

सेना का कहना है कि उन्होंने कई आतंकवादियों को मार गिराया है। ऑपरेशन में सैकड़ों संदिग्ध लड़ाकों और अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी ने उत्तर सिनाई से जिहादियों को साफ करने के लिए तैयार तीन महीने की समय सीमा तय की है।

सिनाई स्थित जिहादियों के समूह ने नवंबर 2014 में इस्लामिक स्टेट के साथ निष्ठा की कसम ली है। आतंकवादियों द्वारा किए गए हमलों ने सैकड़ों सैनिकस पुलिस और कई नागरिक मारे गए हैं। सीसी ने मार्च में फिर से चुनाव की मांग की है।

chat bot
आपका साथी