पुर्तगाल में बस हादसा, जर्मनी के 29 यात्रियों की मौत, तीन दिन का शोक घोषित

पुर्तगाल के मदीरा द्वीप पर बुधवार को एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से जर्मनी के 29 पर्यटकों की मौत हो गई। यह हादसा सांता क्रूज के पास हुआ। द्वीप में तीन दिन का शोक घोषित किया गया है।

By TaniskEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 06:44 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 06:44 PM (IST)
पुर्तगाल में बस हादसा, जर्मनी के 29 यात्रियों की मौत, तीन दिन का शोक घोषित
पुर्तगाल में बस हादसा, जर्मनी के 29 यात्रियों की मौत, तीन दिन का शोक घोषित

लिस्बन, एएफपी/आइएएनएस। पर्यटकों के बीच लोकप्रिय पुर्तगाल के मदीरा द्वीप पर एक भीषण बस हादसे में जर्मनी के 29 पर्यटकों की मौत हो गई। बुधवार शाम को द्वीप के केनिको शहर के पास हुए इस हादसे में 27 पर्यटक घायल भी हैं। इस घटना के बाद द्वीप में तीन दिन का शोक घोषित कर दिया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि एक चौराहे से गुजरते वक्त ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया और वह सड़क से उतर गई। किनारे के तेज ढलान पर कई पलटी खाते हुए बस एक घर से जा टकराई। बस में ड्राइवर और टूरिस्ट गाइड के अलावा 56 पर्यटक सवार थे। 

अधिकारियों के अनुसार इस दुर्घटना में 11 पुरुष और 18 महिलाओं की मौत हो गई है। ज्यादातर मरने वालों की उम्र 40 से 50 के बीच बताई जा रही है। बता दें कि ये पर्यटक उन एक लाख से अधिक पर्यटकों में शामिल थे, जो प्रत्येक वर्ष अटलांटिक द्वीपों की यात्रा करते हैं। 

जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने दुर्घटना को लेकर दुख जातया
जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने इस दुर्घटना को लेकर दुख जातया। उन्होंने कहा ' इस भयानक बस हादसे में प्रभावित लोगों के परिवार के साथ मेरी सहानुभूति है।' उन्होंने कहा कि बुधवार को 50 से अधिक पर्यटक अपने होटल से खाने के लिए क्षेत्रीय राजधानी फंचल जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। उन्होंने राहत और बचाव कार्य के लिए पुर्तगाली आपातकालीन सेवाओं को धन्यवाद दिया। 

इससे पहले पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रिबेलो डिसूजा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से फोन पर बात कर पर्यटकों की मौत पर संवेदना प्रकट की है।इस दुर्घटना पर मदीरा में तीन दिन के शोक का एलान किया गया है।  

chat bot
आपका साथी