दक्षिण सागर में चीन ने रुकवाया फिलीपींस का काम, बना रहा था सैंड बार

दोनों देशों के बीच यह नया जल सीमा विवाद है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय न्यायालय दक्षिण चीन सागर पर फिलीपींस के पक्ष में फैसला दे चुकी है।

By Pratibha KumariEdited By: Publish:Wed, 08 Nov 2017 02:59 PM (IST) Updated:Wed, 08 Nov 2017 03:02 PM (IST)
दक्षिण सागर में चीन ने रुकवाया फिलीपींस का काम, बना रहा था सैंड बार
दक्षिण सागर में चीन ने रुकवाया फिलीपींस का काम, बना रहा था सैंड बार

मनीला, एपी। फिलीपींस में राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते की चीन समर्थक मुहिम को बड़ा झटका लगा है। चीन के विरोध के चलते फिलीपींस को दक्षिण चीन सागर में सैंड बार (बालू की दीवार) बनाने का काम रोकना पड़ा है। यह जानकारी देश के सेना प्रमुख ने दी है।

दोनों देशों के बीच नया जल सीमा विवाद

दोनों देशों के बीच यह नया जल सीमा विवाद है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय न्यायालय दक्षिण चीन सागर पर फिलीपींस के पक्ष में फैसला दे चुकी है, जिसे चीन ने मानने से इन्कार कर दिया था। फिलीपींस में सत्तारूढ़ हुए दुतेर्ते ने उस फैसले पर जोर न देने का निर्णय लिया था। साथ ही चीन के साथ संबंधों की बेहतरी के लिए प्रयास किए थे।

ये है पूरा मामला, जिस पर हुआ विवाद

ताजा मामला फिलीपींस के अधिकार वाले थिटू द्वीप के नजदीक सैंड बार बनाने का है। चीन ने इस स्थान पर भी अब अपना दावा कर दिया है। दक्षिण चीन सागर के बड़े क्षेत्र को चीन अपना बताता है। उस पर कब्जे के लिए उसने कई कृत्रिम द्वीप बनाए हैं और हथियारों की तैनाती की है। भारत समेत ज्यादातर देश दुनिया के प्रमुख जल व्यापार मार्गो में शामिल इस जल क्षेत्र पर चीनी दावे के खिलाफ हैं।

यह भी पढ़ें: भ्रष्‍टाचार के खिलाफ शिकंजे में शरीफ, तीन अलग मुकदमों का करना पड़ेगा सामना

 

chat bot
आपका साथी