उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों को लेकर किम ने अमेरिका को फिर चेताया

किम ने इस साल के भाषण में अपनी परमाणु ताकत का बखान नहीं किया। पिछले साल उन्होंने कहा था कि परमाणु बटन उनकी मेज पर है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 01 Jan 2019 06:56 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jan 2019 11:27 PM (IST)
उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों को लेकर किम ने अमेरिका को फिर चेताया
उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों को लेकर किम ने अमेरिका को फिर चेताया

सियोल, रायटर। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने कहा है कि कोरियाई द्वीप में परमाणु निरस्त्रीकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फिर मिलने को तैयार हैं। किम ने अमेरिका को चेतावनी भी दी कि अगर उसने उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंध नहीं हटाए तो उन्हें कोई अन्य उपाय करना होगा।

नए साल पर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम ने कहा, ट्रंप से फिर मिलने को तैयार

नए साल पर देश को संबोधित करते हुए किम ने परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए दृढ़ता जताते हुए नए परमाणु हथियार नहीं बनाने की बात की। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका यदि उनकी संप्रभुता को चुनौती देते हुए प्रतिबंधों में ढील नहीं देता है तो निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया अवरुद्ध ही रहेगी। किम ने पिछले साल जून में सिंगापुर में मुलाकात के दौरान ट्रंप से निरस्त्रीकरण का वादा किया था। अपने वादे के अनुसार किम ने निरस्त्रीकरण को लेकर कुछ कदम उठाए थे, लेकिन अमेरिकी प्रतिबंध कम नहीं होने पर सारे प्रयास रोक दिए गए थे।

अमेरिका के साथ सैन्य अभ्यास बंद करे दक्षिण कोरिया

किम ने कहा, दक्षिण कोरिया को अमेरिका के साथ सैन्य अभ्यास बंद कर देना चाहिए। जब दोनों देशों के संबंध सुधर रहे हैं तो दक्षिण कोरिया को किसी अन्य देश के साथ सैन्य अभ्यास नहीं करना चाहिए। बीते साल दोनों देशों के बीच शांति प्रयासों में तेजी आई है।

परमाणु ताकत का नहीं किया बखान

किम ने इस साल के भाषण में अपनी परमाणु ताकत का बखान नहीं किया। पिछले साल उन्होंने कहा था कि परमाणु बटन उनकी मेज पर है।

chat bot
आपका साथी