दुबई लौटे भारतीय को हुआ कोरोना वायरस, परिजनों की भी हुई जांच

दुबई में लौटे एक भारतीय मूल के नागरिक का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजीटिव आया है। वह हाल क दिनों में विदेश की यात्रा करके लौटा था।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sun, 15 Mar 2020 03:18 PM (IST) Updated:Sun, 15 Mar 2020 03:18 PM (IST)
दुबई लौटे भारतीय को हुआ कोरोना वायरस, परिजनों की भी हुई जांच
दुबई लौटे भारतीय को हुआ कोरोना वायरस, परिजनों की भी हुई जांच

दुबई, पीटीआइ। एक भारतीय नागरिक, जो विदेश में छुट्टी के बाद संयुक्त अरब अमीरात में लौटने के बाद पाया गया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है।  मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, व्यक्ति का कोरोना वायरस परीक्षण सकारात्मक पाया गया है। वहीं, दूसरी तरफ भारत में अब तक COVID-19 के 85 मामलों की पुष्टि की है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। इससे 142,000 लोग अभी तक संक्रमित हो चुके हैं। लगभग 135 देश इससे प्रभावित हो गए हैं। खलीज टाइम्स ने बताया कि स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय (MoHaP) ने शनिवार को पुष्टि की कि भारतीय नागरिक का कारोना वायरस के लिए किया गया टेस्ट पॉजिटिव आया है। 

MoHaP ने एक बयान में ये भी कहा कि जो लोग व्यक्ति के संपर्क में थे, उनकी भी जांच की गई है और सभी का रिजल्ट नेगिटिव पाया गया है।  मंत्रालय ने कहा कि सीओवीआईडी ​​-19 के प्रसार पर अंकुश लगाने के सभी एहतियाती उपाय देश में सक्षम निकायों के सहयोग से और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानकों और दिशानिर्देशों के अनुरूप किए जा रहे हैं।

गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार लोगों को सलाह दी गई है कि व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें। खुद को बीमारी के प्रसार से बचाने के लिए दिशा निर्देशों को पालन करें और अफवाहें ना तो फैलाएं और ना ही उनपर ध्यान दें। 

chat bot
आपका साथी