पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण का जर्मनी में विरोध, फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट के लोगों ने किया प्रदर्शन

1998 में पाकिस्तान द्वारा बलूचिस्तान में किए गए परमाणु परीक्षण की सालगिरह के मौके पर फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट के लोगों ने जर्मनी में विरोध प्रदर्शन किया।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Wed, 29 May 2019 10:21 AM (IST) Updated:Wed, 29 May 2019 10:21 AM (IST)
पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण का जर्मनी में विरोध, फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट के लोगों ने किया प्रदर्शन
पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण का जर्मनी में विरोध, फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट के लोगों ने किया प्रदर्शन
हैनोवर, एएनआइ। जर्मनी के हैनोवर शहर में फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट के लोग पाकिस्तान के खिलाफ सड़क पर उतर आए। 28 मई 1998 को बलूचिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए गए परमाणु परीक्षण की सालगिरह के मौके पर फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने परमाणु परीक्षणों के बाद क्षेत्र में फैली बीमारियों को लेकर पर्चे भी बांटे और बलूचिस्तान पर कब्जा करेन को लकेर पाकिस्तान के खिलाफ नारे भी लगाए। उन्होंने बलूचिस्तान में परमाणु परीक्षणों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बैनर और पोस्टर पर उन लोगों की तस्वीरें ल गाई हुई थी, जिन्हें परमाणु ह मले के बाद रहस्यमय बीमारियों का सामना करना पड़ा था। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी