फिलीपींस में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई भारी तबाही, 61 लोगों की मौत

फिलीपींस में तूफान, बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इसमें 61 लोगों की मौत हो गई है।

By Arti YadavEdited By: Publish:Mon, 31 Dec 2018 08:48 AM (IST) Updated:Mon, 31 Dec 2018 08:48 AM (IST)
फिलीपींस में  बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई भारी तबाही, 61 लोगों की मौत
फिलीपींस में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई भारी तबाही, 61 लोगों की मौत

मनिला, एजेंसी। इंडोनेशिया के बाद अब फिलीपींस में तूफान, बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। सरकारी आपदा एजेंसी ने रविवार को कहा कि भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन और बाढ़ में 61 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 11 लोगों लापता बताए जा रहे हैं। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार, बिकॉल और ईस्टर्न विजयास इलाकों में तूफान के कारण हुई भारी बारिश के बाद मृतकों की संख्या बढ़ गई है। बाढ़ में डूबे इलाकों में राहत कार्य चल रहा है।

तूफान के कारण कई इलाकों में भारी बाढ़ आई है और भूस्खलन भी हुआ है। ज्यादातर लोगों की मौत भूस्खलन और बाढ़ में डूबने की वजह से हुई है। बाढ़ का पानी अभी तक नहीं उतरा है। बिकॉल क्षेत्र में नागरिक सुरक्षा कार्यालय के प्रमुख सी. यूकोट ने कहा है कि ज्यादातर प्रभावित इलाकों में पानी जमा हो गया हैं। हम लोगों को बचाने के लिए सैनिक और रबड़ बोट पहुंचा रहे हैं। कुछ इलाकों में बाढ़ का पानी घरों की छत तक पहुंच चुका है।

भारी बारिश की चेतावनी

क्षेत्रीय आपदा अधिकारियों के मुताबिक, तूफान आने से पूर्व 22 हजार से अधिक लोगों ने अपना घर-बार छोड़ कर दूर निकल गए थे। तूफान के कारण चावल और मक्के की फसल भी नष्ट हो गई है। वहीं सरकार ने रविवार को उत्तरी फिलीपीन में आगामी 24 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

फिलीपींस में  6.9 तीव्रता का भूकंप

बता दें कि फिलीपींस के मिंडनाओ द्वीप में शनिवार को 6.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, मिंडनाओं द्वीप के डेवाओ शहर के 59 किलोमीटर गहराई में भूकंप का केंद्र था। गौरतलब है कि साल 2013 में फिलीपींस में 7.1 तीव्रता का भूंकप आया था। इसमें 220 लोगों की मौत हो गई थी। इंडोनेशिया और फिलीपींस भूकंप और ज्वालामुखी के लिहाज से अति संवेदनशील माने जाते हैं।

chat bot
आपका साथी