श्रीलंका में तेजी से फैल रहा कोरोना का डेल्टा वैरिएंट, यात्रा प्रतिबंधों पर पड़ेगा असर

स्वास्थ्य सेवाओं के उप महानिदेशक डॉ हेमंथा हेराथ ने बताया कि डेल्टा वैरिएंट श्रीलंका के दक्षिणी जिले गाले और मतारा के साथ-साथ जाफना और किलिनोच्ची के उत्तरी जिलों में भी फैल गया है। कोलंबो में कोरोना संक्रमितों में 25 से 30 प्रतिशत लोगों डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित है।

By Avinash RaiEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 03:15 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 03:15 PM (IST)
श्रीलंका में तेजी से फैल रहा कोरोना का डेल्टा वैरिएंट, यात्रा प्रतिबंधों पर पड़ेगा असर
स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को कहा श्रीलंका में कोरोना वायरस का डेल्टा संस्करण तेजी से फैल रहा है।

कोलंबो, पीटीआइ। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को कहा श्रीलंका में कोरोना वायरस का डेल्टा संस्करण तेजी से फैल रहा है, कोलंबो में दर्ज किए गए नए मामलों में लगभग 30 प्रतिशत मामले डेल्टा वैरिएंट के हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने श्रीलंका जाने वाले यात्रियों पर भी प्रतिबंधों में ढील देने से रोकने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि रविवार को श्रीलंका में डेल्टा वैरिएंट के लगभग 35 मामले पाए गए हैं।

संवाददाताओं से बात-चीत के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के उप महानिदेशक डॉ हेमंथा हेराथ ने बताया कि भारत में पहली बार मिले कोरोना के डेल्टा वैरिएंट श्रीलंका के दक्षिणी जिले गाले और मतारा के साथ-साथ जाफना और किलिनोच्ची के उत्तरी जिलों में भी फैल गया है। हेराथ ने आगे कहा हमे पता चला है कि कोलंबो में कोरोना संक्रमितों में 25 से 30 प्रतिशत लोग डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित है।

इस समय श्रीलंका कोरोना वायरस की तीसरी लहर से जंग लड़ रहा है। यहां पर रोज 1,000 नए कोरोना संक्रमण के मामले देखने को मिलते है और लगभग 50 मौते हर रोज हो रही है। 17 जून को कोलंबो से डेल्टा वैरिएंट के पहले 5 मामले मिले थे। कोरोना मामलों में कमी आने के बाद से अधिकारियों ने मई की शुरुआत से लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दी है। सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों सरकार को सलाह दिया है कि यात्रा प्रतिबंधों में और ढील नहीं देनी चाहिए।

श्रीलंका में कोरोना महामारी के शुरुआत से यानी मार्च 2020 से लगभग कोरोना संक्रमितों की संख्या 300,00 दर्ज की गई है, जिसमें 3,700 लोगों की मौत हुई है। तो वहीं संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 256,000 है।

दुनियाभर में कोरोना की दूसरी लहर धीरे-धीरे नीचे आती दिख रही है, तो वहीं कोरोना को रोकने के लिए विश्वभर की सरकारे टीकाकरण की रफ्तार को तेज करती जा रही रहै। कोरोना की तीसरी लहर में अपनी पिछली दोनों लहरों से अधिक तेजी से फैलने की क्षमता है। 

chat bot
आपका साथी