इंडोनेशिया के समुद्री इलाके में घुसा चीनी कोस्ट गार्ड का जहाज, कम नहीं हो रही ड्रैगन की अकड़

चीनी कोस्ट गार्ड के जहाज की इंडोनेशिया जल क्षेत्र में घुसने की कोशिश की शिकायत इंडोनेशिया सरकार से भी की गई है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Tue, 15 Sep 2020 05:46 PM (IST) Updated:Tue, 15 Sep 2020 05:46 PM (IST)
इंडोनेशिया के समुद्री इलाके में घुसा चीनी कोस्ट गार्ड का जहाज, कम नहीं हो रही ड्रैगन की अकड़
इंडोनेशिया के समुद्री इलाके में घुसा चीनी कोस्ट गार्ड का जहाज, कम नहीं हो रही ड्रैगन की अकड़

जकार्ता, एपी। चीन के साथ उसके लगभग हर पड़ोसी का विवाद जारी है। अब इंडोनेशिया ने आरोप लगाया है कि चीन कोस्ट गार्ड के जहाज उसके समुद्री इलाके में आ गए। इंडोनेशिया का दावा है कि जिस जगह कोस्ट गार्ड का जहाज आया, वह क्षेत्र उसका है। यह स्थान चीन के विवादित दक्षिण चीन सागर के सुदूर दक्षिणी हिस्से के नजदीक है।

इंडोनेशियाई समुद्री सुरक्षा एजेंसी (मेरिटइाम सिक्योरिटी एजेंसी) के प्रमुख अना कुरनिया ने बताया कि शुक्रवार रात चीनी जहाज 5204 इंडोनेशिया के एक्सलूसिव आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में घुस आया था। जहां पर यह जहाज मौजूद था, उस क्षेत्र को इंडोनेशिया में नार्थ नातुआना आइलैंड के तौर पर जाना जाता है। चीनी जहाज को देखकर पास में ही मौजूद एक गश्ती जहाज को उनके पास भेजा गया और पानी पर अधिकार के दावों के बारे में बताया।

अपनी अकड़ के बाद तीन दिन बाद लौटा चीनी जहाज

इंडोनेशिया के ईईजेड का हवाला देते हुए उन्हें लौटने के लिए कहा गया। हालांकि उन्होंने यह कहते हुए लौटने से इन्कार कर दिया कि यह क्षेत्र चीन के नाइन-डैश लाइन का हिस्सा है। गश्ती जहाज पर मौजूद अधिकारियों ने उनके तमाम दावों को नकारते हुए उन्हें लौट जाने की चेतावनी दी। लगभग तीन दिन बाद सोमवार रात 11:20 बजे चीनी कोस्ट गार्ड का जहाज वहां से लौट गया। चीनी कोस्ट गार्ड के जहाज की इंडोनेशिया जल क्षेत्र में घुसने की कोशिश की शिकायत इंडोनेशिया सरकार से भी की गई है।

चीन नाइन-डैश लाइन के माध्यम से संपूर्ण दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा जताता है। वैसे तो इंडोनेशिया का दक्षिण चीन सागर पर कोई क्षेत्रीय दावा नहीं है, लेकिन इंडोनेशिया के विशेष आर्थिक क्षेत्र का एक भाग चीन की नाइन-डैश लाइन के अंदर पड़ता है। खास बात यह है कि इस क्षेत्र में प्राकृतिक गैस के भंडार मौजूद हैं। चीनी जहाज नियमित रूप से उस क्षेत्र में आते रहते हैं, जिन्हें इंडोनेशिया नार्थ नातुआना आइलैंड कहता है। इससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता है।

chat bot
आपका साथी