बलूचिस्‍तान के डेरा बुग्ती में गैस पाइप लाइन में धमाका, 4 की मौत, बलूच लिबरेशन टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी

बलूचिस्‍तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने बलूचिस्तान में गैस पाइप लाइन में विस्फोट करने की जिम्मेदारी ली है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sat, 09 Mar 2019 08:35 AM (IST) Updated:Sat, 09 Mar 2019 10:39 AM (IST)
बलूचिस्‍तान के डेरा बुग्ती में गैस पाइप लाइन में धमाका, 4 की मौत, बलूच लिबरेशन टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी
बलूचिस्‍तान के डेरा बुग्ती में गैस पाइप लाइन में धमाका, 4 की मौत, बलूच लिबरेशन टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी

बलूचिस्‍तान, एएनआइ। बलूचिस्‍तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने बलूचिस्तान में गैस पाइप लाइन में विस्फोट करने की जिम्मेदारी ली है। यह विस्फोट डेरा बुगती इलाके में हुआ था। पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता मीर सरमाचार बलूच ने ट्विटर पर लिखा ब्लास्ट की जिम्मेदारी बलूचिस्‍तान लिबरेशन आर्मी लेती है।

सूत्रों के अनुसार, इस ब्लास्ट में संयंत्र के डीएसजी के चार जवान मारे गए थे। ब्लास्ट से बड़ी संख्या में कर्मचारी घायल हो गए थे। इनमें से दो कर्मचारियों की भी मौत हो गई है। हांलाकि आधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि गैस पाइप लाइन में ब्लास्ट से काफी नुकसान हुआ है। 

 
बलूचिस्‍तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) का आरोप है कि सुई गैस संयंत्र का पूरा लाभ पाकिस्तान उठा रहा है, जबकि इस पर बलूच लोगों का अधिकार है। बलूच लोगों का कहना है कि पाकिस्तान की सेना और सरकार उनके अधिकारों को छीन रही है। स्थानीय लोगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। बता दें कि सुई गैस संयत्र से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गैस की सप्लाई की जाती है। इससे हजारों लोगों को ईंधन मिलता है। 

बता दें कि बलूचिस्‍तान लिबरेशन आर्मी पाकिस्तान से आजादी की लड़ाई लड़ रहा है। दरअसल, बलूचिस्‍तान में पाकिस्तान की सेना और सरकार बलूच लोगों पर अत्याचार करती है। लोगों को प्रताड़ित किया जाता है। इससे तंग आकर बलूच लोग पाकिस्तान के खिलाफ अक्सर प्रदर्शन करते रहते हैं। बलूचिस्‍तान लिबरेशन आर्मी आजादी की मांग को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम देती रहती है। 

chat bot
आपका साथी