United Nations: लड़कियों की उम्मीदों का कब्रगाह बन गया है अफगानिस्तान, तालिबानी प्रतिबंध में कोई बदलाव नहीं

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि अफगानिस्तान लड़कियों की उम्मीदों के लिए कब्रगाह बन गया है। तालिबान ने 15 अगस्त 2021 को अफगानिस्तान पर दोबारा नियंत्रण पा लिया। इसके बाद उसने पहले लड़कियों की छठी कक्षा से आगे की पढ़ाई प्रतिबंधित कर दी और बाद में उनके लिए विश्वविद्यालयों के दरवाजे भी बंद कर दिए। हर वर्ष अप्रैल के चौथे गुरुवार को आईसीटी विभाग में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।

By AgencyEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2024 11:45 PM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2024 11:45 PM (IST)
United Nations: लड़कियों की उम्मीदों का कब्रगाह बन गया है अफगानिस्तान, तालिबानी प्रतिबंध में कोई बदलाव नहीं
अफगानिस्तान में महिलाओं का जीवन बना नर्क (फाइल फोटो)

HighLights

  • तालिबान ने 2021 को अफगानिस्तान पर दोबारा नियंत्रण पा लिया
  • अफगानिस्तान में गहरा सकता है मानवीय संकट

एएनआई, काबुल। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि अफगानिस्तान लड़कियों की उम्मीदों के लिए कब्रगाह बन गया है। तालिबान ने 15 अगस्त, 2021 को अफगानिस्तान पर दोबारा नियंत्रण पा लिया। इसके बाद उसने पहले लड़कियों की छठी कक्षा से आगे की पढ़ाई प्रतिबंधित कर दी और बाद में उनके लिए विश्वविद्यालयों के दरवाजे भी बंद कर दिए।

तालिबान में प्रतिबंध जारी

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आलोचनाओं की परवाह नहीं करते हुए तालिबान अपना प्रतिबंध जारी रखे हुए है। प्रतिबंध के बावजूद शिक्षा के अधिकार के लिए लड़कियों के संघर्ष का समर्थन करते हुए संयुक्त राष्ट्र महिला संभाग ने गुरुवार को आईसीटी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शैक्षणिक प्रतिबंधों के सामने अफगान लड़कियों के अधिकार पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें: काबुल में खदान विस्फोट में एक शख्स की मौत, तीन घायल; जापानी नौसेना के दो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

क्या लड़कियों के लिए खुलेंगे स्कूल?

हर वर्ष अप्रैल के चौथे गुरुवार को सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) विभाग में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। ढाई वर्ष से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी तालिबान ने लड़कियों के लिए स्कूलों को फिर खोलने के बारे में कोई सार्थक वक्तव्य नहीं दिया है। यही स्थिति जारी रहने पर अफगानिस्तान में मानवीय संकट गहरा जाएगा।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में भारी बारिश से कोहराम, बाढ़ से तीन दिन में 33 लोगों की मौत

chat bot
आपका साथी