दूसरा सबसे गर्म साल रहा 2019, अब तक के इतिहास में सबसे गर्म रहा यूरोप

मौसम के अब तक के रिकॉर्ड में पिछले पांच साल सबसे गर्म रहे हैं और 2010 से 2019 का दशक सबसे गर्म रहा।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Wed, 08 Jan 2020 10:40 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jan 2020 10:40 PM (IST)
दूसरा सबसे गर्म साल रहा 2019, अब तक के इतिहास में सबसे गर्म रहा यूरोप
दूसरा सबसे गर्म साल रहा 2019, अब तक के इतिहास में सबसे गर्म रहा यूरोप

पेरिस, एएफपी। वर्ष 2019 के साथ खत्म हुआ दशक अब तक का सबसे गर्म दशक रहा। यही नहीं, 2019 भी दूसरा सबसे गर्म साल रहा। यूरोपीय यूनियन की मौसम की निगरानी करने वाली एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (सी3एस) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में पिछले साल तापमान 2016 के बाद सबसे ज्यादा रहा। 2016 में अल नीनो के तीव्र प्रभाव की वजह से तापमान में 0.12 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 2019 में तापमान 2016 के मुकाबले सिर्फ 0.04 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

पिछले पांच साल रहे सबसे गर्म

सी3एस के मुताबिक, मौसम के अब तक के रिकॉर्ड में पिछले पांच साल सबसे गर्म रहे हैं और 2010 से 2019 का दशक सबसे गर्म रहा। पिछले पांच साल में पृथ्वी का तापमान औद्योगिक युग के पहले के तापमान से 1.1 डिग्री से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

अब तक के इतिहास में सबसे गर्म रहा यूरोप

यूरोप पिछले साल अब तक के इतिहास में सबसे गर्म रहा। यूरोप में सभी मौसम औसत से अधिक गर्म रहे। दिसंबर-2019 का तापमान मानक अवधि 1981-2010 से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

उच्चतम स्तर पर पहुंची कार्बन सांद्रता

सी3एस का कहना है कि वायुमंडल में कार्बन की सांद्रता बढ़ने का सिलसिला 2019 में भी जारी रहा और यह अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। संयुक्त राष्ट्र ने पिछले साल कहा था कि तापमान में बढ़ोतरी को 1.5 डिग्री सेल्सियस पर रोकने के लिए ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन 2030 तक हर साल 7.6 फीसद घटाना होगा।

नए साल के पहले हफ्ते में ही आपदाएं

2020 के पहले हफ्ते में जलवायु परिवर्तन से जुड़ी आपदाएं भी देखने में आई हैं इनमें आस्ट्रेलिया के दक्षिणपूर्व में लगी आग और इंडोनेशिया में आई बाढ़ शामिल हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान बढ़ने से ऐसी आपदाएं अक्सर देखने को मिल सकती हैं।

chat bot
आपका साथी