अफगान सरकार के साथ शांति वार्ता के लिए तालिबान ने अब्दुल हकीम को बनाया मुख्य वार्ताकार

शांति वार्ता के लिए तालिबान ने मौलवी अब्दुल हकीम को अपने 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का प्रमुख नियुक्त किया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Mon, 07 Sep 2020 08:30 PM (IST) Updated:Mon, 07 Sep 2020 08:30 PM (IST)
अफगान सरकार के साथ शांति वार्ता के लिए तालिबान ने अब्दुल हकीम को बनाया मुख्य वार्ताकार
अफगान सरकार के साथ शांति वार्ता के लिए तालिबान ने अब्दुल हकीम को बनाया मुख्य वार्ताकार

काबुल, एजेंसियां। अफगान सरकार के साथ कतर में होने जा रही शांति वार्ता के लिए तालिबान ने मौलवी अब्दुल हकीम को अपने 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का प्रमुख नियुक्त किया है।

तालिबान की ओर से अब्दुल हकीम अफगान सरकार के साथ शांति वार्ता में लेंगे भाग

तालिबान से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, संगठन की ओर से जारी ज्यादातर फतवे अब्दुल हकीम ही जारी करते हैं। खासकर युद्ध पर। वह पूरे अधिकार के साथ वार्ता में भाग लेंगे। पूर्व मुख्य वार्ताकार अब्बास स्तानिकजई उनके सहयोगी होंगे। मुहम्मद नईम वारदक को इस दल का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

दोहा में प्रस्तावित शांति वार्ता के लिए अफगान वार्ताकार कल रवाना हो सकते हैं

वहीं, कतर की राजधानी दोहा में प्रस्तावित शांति वार्ता की तैयारियों में देरी के चलते अफगान वार्ताकार अभी काबुल में ही रुके हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक यह दल मंगलवार को रवाना हो सकता है। यह तय करने में देरी हो रही है कि वार्ता के शुभारंभ पर किन लोगों को बोलने का मौका दिया जाए और दोनों पक्षों के झंडे कहां-कैसे लगाए जाएं। दोनों पक्षों के लिए इसका बड़ा सांकेतिक महत्व है।

chat bot
आपका साथी