सऊदी अरब में समझौता नहीं करने वाले गिरफ्तार लोगों के खिलाफ जांच शुरू

सरकारी वकील ने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार प्रिंस, शीर्ष अधिकारियों और उद्योगपतियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Sun, 08 Apr 2018 05:21 PM (IST) Updated:Sun, 08 Apr 2018 05:21 PM (IST)
सऊदी अरब में समझौता नहीं करने वाले गिरफ्तार लोगों के खिलाफ जांच शुरू
सऊदी अरब में समझौता नहीं करने वाले गिरफ्तार लोगों के खिलाफ जांच शुरू

रियाद, रायटर। सऊदी अरब के सरकारी वकील ने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार प्रिंस, शीर्ष अधिकारियों और उद्योगपतियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। उनके खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई शुरू हो गई है। इन लोगों ने गिरफ्तारी के एवज में सऊदी सरकार से समझौते नहीं किए हैं।

पिछले साल नवंबर में बड़ी संख्या में प्रिंस, शीर्ष अधिकारियों और उद्योगपतियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें खरबपति प्रिंस अलवलीद बिन तलाल समेत बहुत से लोगों को सरकार से समझौता करने के बाद रिहा कर दिया गया। लेकिन 56 लोगों ने ऐसा नहीं किया। इस वजह से उन्हें रिहा नहीं किया और उन्हें मुकदमे का सामना करना होगा। मामले की जांच करने वाले डिप्टी अटार्नी जनरल सौद अल-हमद ने बताया कि जिनके खिलाफ आरोप दाखिल होंगे, उनके खिलाफ कोर्ट में मनी लांड्रिंग या आतंकवाद से जुड़ा मामला चलेगा। हमद ने ऐसे लोगों का ब्योरा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जिनके खिलाफ जांच चल रही है, उनमें से कुछ ने गोपनीय समझौता नहीं किया, जबकि कुछ ने और अपराध किए। भ्रष्टाचार विरोधी अभियान सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान के देश की अर्थव्यवस्था में बदलाव लाने का हिस्सा है।

chat bot
आपका साथी