एडीन में सैन्य रसोई में हुआ धमाका: 4 की मौत, कई घायल

चश्मदीद गवाहों ने बताया कि विस्फोटकों से लदी कार जो सैन्य रसोईघर के करीब थी उसके कारण ये धमाका हुआ।

By Srishti VermaEdited By: Publish:Tue, 13 Mar 2018 02:25 PM (IST) Updated:Tue, 13 Mar 2018 02:25 PM (IST)
एडीन में सैन्य रसोई में हुआ धमाका: 4 की मौत, कई घायल
एडीन में सैन्य रसोई में हुआ धमाका: 4 की मौत, कई घायल

एडीन (रायटर्स)। यमन के शहर एडीन में मंगलवार को एक सैन्य रसोई पर हुए धमाके में चार लोग मारे गए जबकि कई घायल हो गए। संयुक्त अरब अमीरात के द्वारा प्रशिक्षित और समर्थित यमन सेनाओं के लिए भोजन तैयार करने के काम आने वाले किचन में ये धमाका हुआ। मौके पर उपस्थित कुछ चश्मदीद गवाहों ने बताया कि रसोईघर के पास ही लगे एक कार से ये धमाका हुआ। हताहतों को अस्पताल ले जाया गया है।

चश्मदीद गवाहों ने बताया कि विस्फोटकों से लदी कार जो सैन्य रसोईघर के करीब थी उसके कारण ये धमाका हुआ। आशंका जताई जा रही है कि यह आत्मघाती हमलावर से प्रेरित हुआ धमाका था। हालांकि अब तक किसी भी आतंकी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है जिसके कारण अधिकारियों की तरफ से भी किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है।

यह शहर में सेना को लक्ष्य बना कर किया गया दूसरा हमला है। 2015 से सऊदी नेतृत्व गठबंधन से संयुक्त अरब अमीरात की सेनाएं यमन में काम कर रही हैं। पिछले महीने एडीन में एक आतंकवाद रोधी इकाई के मुख्यालय पर हमला करने की जिम्मेदारी दाएश ने ली थी, जिसमें हमलावरों सहित कम से कम 14 लोग मारे गए थे।

गवाहों ने बताया कि बचाव दल रसोई में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। बताया जाता है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि किचन और आस-पास मौजूद कार के परखच्चे उड़ गए। 

chat bot
आपका साथी